Events in Patna today: पटना के लोग आज भी नये साल के जश्न के मूड में, रंगमंच और साहित्यकारों के आयोजन भी आज शहर में
Patna News Today पटना के लोगों के लिए आज का दिन खास है। शहर के लोगों पर से नये वर्ष की खुमारी भी पूरी तरह उतरी नहीं है। लोग अभी मस्ती के मूड में हैं। शहर के पार्कों और अन्य पर्यटन स्थलों पर आज भी भीड़ उमड़ेगी।
पटना, जागरण संवाददाता। Events in Patna Today: पटना के लोगों के लिए आज का दिन खास है। शहर के लोगों पर से नये वर्ष की खुमारी भी पूरी तरह उतरी नहीं है। लोग अभी मस्ती के मूड में हैं। शहर के पार्कों और अन्य पर्यटन स्थलों पर आज भी भीड़ उमड़ेगी, लेकिन शुक्रवार की अपेक्षा कम। इसे देखते हुए सभी सार्वजनिक स्थलों और पार्कों में जरूरी इंतजाम किए गए हैं। शहर में आज रंगमंच और साहित्यकारों की गतिविधियां भी हैं। आप भी इन कार्यक्रमों में शामिल होकर अपना वक्त खूबसूरत बना सकते हैं। मौसम आज भी साफ रहेगा। दिनभर गुनगुनी धूप रहने का अनुमान है। ऐसे मौसम में आपकाे नये साल की खुशियां मनाने का भरपूर मौका मिलेगा। यहां आप शहर में होने वाले प्रमुख आयोजनों की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
नव वर्ष के पहले दिन पटना के लोगों ने खूब मनाया जश्न
नव वर्ष का राजधानीवासियों ने जश्न के साथ स्वागत किया। शहर के प्रमुख पार्कों व भ्रमण स्थलों में दिन चढऩे के साथ लोगों की संख्या बढ़ती रही। हर उम्र के लोग पार्कों में पहुंचे। बच्चों ने जमकर मस्ती की। लोगों में उल्लास से साफ था कि उनमें कोरोना का कोई डर नहीं है। मास्क पहनने वालों की संख्या कम रही। शारीरिक दूरी का भी पालन न के बराबर दिखा। वहीं, पार्कों की आय में भी गत वर्ष की तुलना में इजाफा हुआ। पिछले वर्ष की तुलना में अधिक लोग नववर्ष का जश्न मनाने निकले।
पटना में आज होने वाले प्रमुख आयोजन
- रंग उमंग की ओर से 25 दिवसीय चिल्ड्रेन थिएटर कार्यशाला की शुरुआत, प्रेमचंद रंगशाला में दोपहर एक बजे
- अंगिका के ऋषि-तुल्य कवि डॉ. नरेश पांडेय चकोर की जयंती सह स्मृति सम्मान समारोह, बिहार ङ्क्षहदी साहित्य सम्मेलन, कदमकुआं में दोपहर तीन बजे