Move to Jagran APP

मनेर के 1.54 लाख मतदाता करेंगे 2205 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

प्रखंड की 19 पंचायतों में रविवार को होने वाले पंचायत चुनाव में 154764 मतदाता 2205 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Dec 2021 01:48 AM (IST)Updated: Sat, 11 Dec 2021 01:48 AM (IST)
मनेर के 1.54 लाख मतदाता करेंगे 2205 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
मनेर के 1.54 लाख मतदाता करेंगे 2205 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

मनेर । प्रखंड की 19 पंचायतों में रविवार को होने वाले पंचायत चुनाव में 1,54,764 मतदाता 2205 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें पुरुष 81,197 और महिला मतदाताओं की संख्या 73,563 है। वहीं थर्ड जेंडर वोटर की संख्या चार है। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रखंड में कुल 292 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें से 12 चलंत बूथ हैं। मगरपाल पंचायत में मतदान केंद्रों की संख्या सात है। यहां कुल 3209 मतदाता हैं जिनमें पुरुष 1696 और महिला 1513, किता चौहत्तर पश्चिमी पंचायत में 17 मतदान केंद्र हैं। यहां 9537 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष 4966 व महिला 4571, किता चौहत्तर पूर्वी पंचायत में 14 मतदान केंद्र हैं। यहां कुल मतदाता 6986 हैं। इसमें पुरुष 3705 और महिला 3281 हैं। किता चौहत्तर मध्य पंचायत में 15 मतदान केंद्र हैं यहां कुल मतदाता 8326 हैं। इसमें पुरुष 4374 और महिला 3952, रामपुर दियारा तौफिर पंचायत में 14 मतदान केंद्र हैं। यहां कुल मतदाता 5700 हैं। सुअरमरवा पंचायत में 15 मतदान केंद्र है व कुल मतदाता 8060 हैं, जिसमें पुरुष 4269 महिला 3761 हैं। माधोपुर पंचायत में 10 मतदान केंद्र है जहां कुल मतदाता 5700 हैं, जिसमें पुरुष 2952 और महिला 2748 हैं। ग्यासपुर पंचायत में 11 मतदान केंद्र हैं। यहां कुल मतदाता 5989 हैं, जबकि पुरुष 3173 और महिला 2816 हैं। सादिकपुर पंचायत में 20 मतदान केंद्र हैं। यहां कुल मतदाता 9265 हैं, जबकि पुरुष 4880 और महिला 4385 हैं। दरवेशपुर उपरवार उतरी पंचायत में 11 मतदान केंद्र हैं जिसमें कुल मतदाता 4201 हैं। इसमें पुरुष 2222 और महिला 1979, दरवेशपुर ऊपरवार दक्षिणी पंचायत में 19 मतदान केंद्र हैं व कुल मतदाता 10942। इसमें पुरुष 5821 व महिला 5120, व्यापुर पंचायत में 18 मतदान केंद्र हैं। कुल मतदाता 9904 और पुरुष 5199 व महिला 4703 हैं। सिघारा पंचायत में 14 मतदान केंद्र हैं। यहां कुल मतदाता 7101 हैं। बांक पंचायत में 21 मतदान केंद्र हैं व कुल मतदाता 11667 हैं। शेरपुर पश्चिमी पंचायत में 17 मतदान केंद्र है व कुल मतदाता 9264 हैं। शेरपुर पूर्वी पंचायत में 20 मतदान केंद्र हैं व कुल मतदाता 10872 हैं। खासपुर पंचायत में 20 मतदान केंद्र हैं व कुल मतदाता 11,405 हैं। बलुआं पंचायत में 14 मतदान केंद्र है व कुल मतदाता 6977 हैं। सराय पंचायत में 15 मतदान केंद्र हैं, जबकि मतदाता 7982 हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.