पटना में अनियंत्रित बाइक ने वृद्ध को मारी टक्कर, घटना स्थल पर मौत
बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को सड़क हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। घटना बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग पर हुई। हादसे के बाद बाइक सवाल गाड़ी लेकर फरार हो गया।
पटना, जेएनएन। शनिवार को सड़क हादसे में एक और जान चली गई। इस बार शिकार वृद्ध बना। घटना बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग की है। यहां पैनाल मोड़ के समीप दोपहर में हादसा हुआ। पीछे से आ रही एक बाहक ने अधेड़ को टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान बिहटा के कन्हौली निवासी 55 वर्षीय विश्वनाथ राम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वे घर से कहीं जाने की बात कहकर दोपहर में निकला था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवक पीछे की ओर से आ रहा था। पैनाल मोड़ के पास भीड़-भाड़ होने के बावजूद वे तेजी से गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान उसकी गा़ड़ी अनियंत्रित हुई और अधेड़ से जा भिड़ी। हादसे के बाद बाइक कुछ दूर जा गिरी। इसी बीच मौका पाकर चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। वहीं विश्वनाथ की नाक और मुंह से खून आने लगा। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।