Move to Jagran APP

कश्मीर में हुई बर्फबारी से हवा में आई नमी, रहें सावधान

ठंड का मौसम धीरे-धीरे दस्तक देने लगा है। एहतियातन रात में में लोग गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। मौसम के जानकार कश्मीर में हुई बर्फबारी को इसकी वजह बता रहे हैं। मौसम से अाप भी सावधान रहें।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 12:47 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 12:47 PM (IST)
कश्मीर में हुई बर्फबारी से हवा में आई नमी, रहें सावधान
कश्मीर में हुई बर्फबारी से हवा में आई नमी, रहें सावधान

पटना [जागरण टीम]मौसम में बदलाव हो रहा है। चुभती धूप अब राहत देने लगी है। छांव ढूंढ़ते लोग अब धूप की तलाश करने लगे हैं। पटना में भी तापमान घटा है। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में 18 नवंबर के बाद टेम्प्रेचर में कमी के आसार हैं। तापमान सामान्य से नीचे गिरने के कारण ठंड में वृद्धि की संभावना बढ़ गई है। कश्मीर में हो रही बर्फबारी के कारण हवा में नमी की मात्रा बढ़ेगी।

loksabha election banner

गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री और अधिकतम 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह में आंशिक रूप से धुंध छाई रही। हवा में नमी की मात्रा 69 फीसद पहुंचने के कारण लोगों ने ठंड का अहसास किया। गया का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री और अधिकतम 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी की मात्रा 69 प्रतिशत रही।

भागलपुर का न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री और अधिकतम 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कश्मीर में लगातार बर्फबारी से बिहार के हवा में नमी की मात्रा बढऩे की संभावना है। 18 नवंबर के बाद पटना सहित प्रदेश के तापमान में गिरावट के आसार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.