Move to Jagran APP

कड़ाके की ठंड से बिहार के लोगों को बचा रहा कोहरा, पछुआ हवा के कारण गिरेगा प्रदेश का तापमान

प्रदेश में पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट की संभावना है। वहीं सुबह मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 06:44 AM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 07:00 AM (IST)
कड़ाके की ठंड से बिहार के लोगों को बचा रहा कोहरा, पछुआ हवा के कारण गिरेगा प्रदेश का तापमान
गांधी मैदान में छाये धुंध के बीच क्रिकेट खेलते दिखे युवा। जागरण

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Alert: प्रदेश में पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट की संभावना है।  सुबह मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। मौसम विज्ञानी की मानें तो पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही उत्तर पश्चिमी हवा चलने से पारे में गिरावट के साथ धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी। हालांकि, कड़ाके की ठंड के अभी आसार नहीं हैं। आगे पश्चिमी विक्षोभ होने के कारण कड़ाके की ठंड का असर देखा जाएगा। हालांकि, ऐसी स्थिति बिहार में नहीं बन रही। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के दक्षिणी भाग में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट देखी गई। पटना में सुबह और शाम को ठंड रह रही है। बुधवार को हवा की रफ्तार आठ से दस किमी प्रतिघंटे रही। इस कारण पटना में धुंध की स्थिति नहीं रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को गया में घना कोहरा रहा। वहां दृश्यता चार सौ मीटर दर्ज की गई। पटना में सुबह में मौसम साफ रहने के साथ शाम ढलते ही ठंड में बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि, अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया। 

loksabha election banner

प्रदेश        अधिकतम               न्यूनतम 

पटना          28.6                       14.4

गया           27.1                        13.2

भागलपुर   27.9                        17.3

पूर्णिया        28.2                      15.4

मुजफ्फरपुर   26.4                       17.1

(तापमान डिग्री सेल्सियस में) 

  • फिलहाल कड़ाके की ठंड से निजात, छाया रहेगा कोहरा
  • पछुआ हवा के प्रभाव से तापमान में गिरावट
  • 1.5 किमी सतह से ऊपर तक पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का बना है प्रभाव 
  • 4 से पांच दिनों में दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट के आसार 
  • 8 से 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम हवा का प्रवाह जारी 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.