Move to Jagran APP

Diwali 2020: नेपाल सीमा से गंगा के घाट तक मनी दिवाली, दीयों की रोशनी से जगमगाया पूरा बिहार

Diwali 2020 दीपपर्व दीपावली पर पूरे बिहार में उत्‍साह का माहौल हैैै। लोग उल्‍लास के साथ त्‍योहार मना रहे हैैं। दीयों की राेेेशनी से क्‍या गांव और क्‍या शहर हर जगह उम्‍मीदाेें का प्रकाश फैल रहा है। तस्‍वीराेें में देखें बि‍हार की दीवाली।

By Shubh NpathakEdited By: Published: Sat, 14 Nov 2020 08:23 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 06:36 AM (IST)
Diwali 2020: नेपाल सीमा से गंगा के घाट तक मनी दिवाली, दीयों की रोशनी से जगमगाया पूरा बिहार
भारत-रक्‍सौल सीमा पर दीये जलाते जवान (बाएं) और एक अणे मार्ग स्‍थ‍ित मुख्‍यमंत्री आवास में दीप जलाते नीतीश कुमार। जागरण

पटना, जेएनएन। दीवाली का पर्व पूरे बिहार में धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोगों ने दीयेे, मोमबत्ती और रंगीन बल्ब लगाकर अपने घराेें और व्‍यावसायिक प्रतिष्‍ठानों को जगमग कर दिया है। राजधानी पटना सहित राज्‍य के सुदूर गांव तक रोशन हैं। पटना मेें गंगा के घाट से लेकर रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा, कोसी से गोपालगंज और कैमूर से किशनगंज तक हर तरफ दीयों की रोशनी से पूरा आसमान जगमगा उठा है। राजधानी पटना मेें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने आवास में दीए जलाकर दीपावली मनाई। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए शांति और सौहार्द के वातावरण में त्योहार मनाने का संदेश दिया।

prime article banner

दीपावली के अवसर पर पूरा बिहार जगमगा उठा। शाम ढलते ही दीयों व बिजली के बल्‍बों से चहुंओर जगमगाहट फैल गई। पटना से लेकर सुदूर गांवों तक लोगों ने घरों व प्रतिष्‍ठानों को सजाया तथा पूजा की। धन, वैभव व यश की देवी लक्ष्मी व विघ्न विनाशक भगवान गणेश की पूजा श्रद्धापूर्वक की गई। इस बार लोग पर्यावरण के प्रति भी सजग दिखे। हालांकि, कई जगह प्रतिबंध के बावजूद आतिशबाजी भी की गई।

दीवाली के मौके पर एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम का भी आयोजन किया गयाl जगह-जगह शहीदों को याद किया गया। ऐसा ही एक कार्यक्रम गया के खिजरसराय में उच्च माध्यमिक विद्यालय महकार के प्रभारी प्राचार्य अजीत राज ने किया। वहां शहीदों के नाम 101 दीप जलाकर उन्‍हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

छपरा में भी सामाजिक संगठन सोशल सर्विस एक्सप्रेस ने शहीद हुए वीर जवान संतोष को याद करते हुए रिविलगंज में उनकी प्रतिमा के पास 1001 दीये जलाए। शहीद पिता ने नम आंखो से अपने बेटे को दीया समर्पित किया।

दीपावली की रात निशा पूजा की परंपरा है। इसके तहत दरभंगा के बेनीपुर प्रखंड स्थित महिनाम गांव के काली मंदिर प्रांगण में निशा पूजा किया गया। इसके साथ वहां पांच दिवसीय काली पूजा महोत्सव आरंभ हुआ।

 

भारत-नेताल सीमा पर स्थित रक्‍सौल शहर में भी दीपावली का उत्‍साह देखते बना। भारत-नेपाल मैत्री पुल के समीप दीपो से सजावट की गई। सीमा पर पिलर संख्या 393 पर दोनों देशो के जवानों दीप जलाए। सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने भी दीपावली मनाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.