Move to Jagran APP

दिव्यांग पति गरीबी से था परेशान, पुनर्वास केंद्र में पत्नी के साथ एक फंदे से लटक दी जान

पटना में शुक्रवार की सुबह राजीव नगर के पुनर्वास केंद्र में एक दिव्यांग दंपती ने आत्महत्या कर ली। मसौढी का रहने वाला रंजन गरीबी से परेशान था।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 11:26 AM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 11:26 AM (IST)
दिव्यांग पति गरीबी से था परेशान, पुनर्वास केंद्र में पत्नी के साथ एक फंदे से लटक दी जान
दिव्यांग पति गरीबी से था परेशान, पुनर्वास केंद्र में पत्नी के साथ एक फंदे से लटक दी जान
पटना, जेएनएन। राजधानी में शुक्रवार को एक मार्मिक घटना हो गई। राजीव नगर थाना क्षेत्र के पुनर्वास केंद्र में गरीबी से परेशान दंपती ने एक फंदे में लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पुनर्वास केंद्र में सनसनी मच गई है। सूचना पर पुलिस जांच के लिए पहुंच गई है।

पटना के आशियानानगर फेज वन में लाइफ केयर नाम से पुनर्वास केंद्र (रिहेबिलेशन सेंटर) है। यहां मसौढ़ी का रहने वाला रंजन राम (26) इस महीने की सात तारीख को इलाज के लिए भर्ती हुआ था। रंजन दिव्यांग था। गुजरात मजदूरी करने वाला रंजन वहीं पर एक सड़क हादसे का शिकार हो गया था।

जिससे उसकी कमर की हड्डी टूट गई थी। चलने में असमर्थ रंजन गरीबी के कारण पत्नी के साथ पुनर्वास केंद्र में फिजियोथेरेपी करा रहा था। शुक्रवार की सुबह फिजियोथेरेपी के लिए व्हील चेयर लेकर कर्मी गए तो उसका कमरा अंदर से बंद था। कुछ देर खटखटाने के बाद भी जब अंदर से आवाज नहीं आई तो अनहोनी की आशंका पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का माजरा देख सभी दंग रह गए। रंजन अपनी पत्नी के साथ एक ही फंदे पर झूल रहा था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जहां लाश को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.