मासूम के मुंह में शराब की बोतल ठूंस किया गंदा काम, हैवानियत जान कांप जाएंगे आप
बिहार के सारण जिले में एक युवक ने एक मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
सारण [जेएनएन]। हैवानियत की इस घटना को जानकर आप कांप जाएंगे। बिहार के सारण जिले में एक युवक ने चार साल की मासूम के मुंह में शराब की बोतल ठूंसकर दुष्कर्म किया। बच्ची ने जब आपबीती सुनाई तो मामला उजागर हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपित युवक राकेश कुमार (28) उर्फ जोगी राय को गिरफ्तार कर लिया।
चॉकलेट के बहाने खेत में ले जाकर किया गंदा काम
मिली जानकारी के अनुसार बच्ची अपने माता-पिता के साथ घर में आंखमिचौनी खेल रही थी। छिपने के लिए वह घर से बाहर चली गई। इसी दौरान पड़ोसी जोगी राय ने चॉकलेट देने के बहाने उसे बुलाया। इसके बाद उसे पास ही मक्के के खेत में ले गया। वहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया।
खेत में ले जाने पर बच्ची जब रोने लगी तो उसकी पिटाई की, फिर उसके मुंह में शराब की बोतल ठूंस दी और कुकृत्य किया। काफी देर तक बच्ची के नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन करने लगे। इसी क्रम में खेत से उसके रोने की आवाज सुनी।
पुलिस ने आरोपित युवक को किय गिरफ्तार
बच्ची ने परिजनों को घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे नयागांव थाने ले गए। पुलिस ने आरोपित युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।