Move to Jagran APP

पटना जू में जन्मे जिराफ के बच्चे का नाम रखा 'हिमा'

विश्व बाघ दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सोमवार को संजय गाधी जैविक उद्यान पहुंचे

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Jul 2019 01:20 AM (IST)Updated: Tue, 30 Jul 2019 06:31 AM (IST)
पटना जू में जन्मे जिराफ के बच्चे का नाम रखा 'हिमा'
पटना जू में जन्मे जिराफ के बच्चे का नाम रखा 'हिमा'

पटना। विश्व बाघ दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सोमवार को संजय गाधी जैविक उद्यान में थे। यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होने के दौरान वे बाघ के केज के सामने भी पहुंचे। इस दौरान बाघ बिल्कुल सामने आ गया और काफी देर तक बैठा रहा। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने बाघ का नजदीक से दीदार किया। कार्यक्रम के दौरान मोदी ने वाल्मिकीनगर टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के लोगो का लोकार्पण भी किया।

loksabha election banner

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने जू में जन्मे जिराफ के एक बच्चे का नाम 'हिमा' रखा। हिमा दास मूल रूप से असम की रहने वाली भारतीय महिला धावक का नाम है, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में कई गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम के दौरान कोलकाता जू से आई जेबरा का नामकरण 'बबली' किया गया। इस दौरान बबली को पर्यटकों के दीदार के लिए केज में डाला गया। उन्होंने बैटरीचालित ट्रैकलेस ट्वाय ट्रेन का शुभारंभ किया और खुद भी इसकी सवारी की। मोदी बोले पटरी पर डीजल इंजन वाली ट्रेन चलती थी। उसका विकल्प बैटरी से चलने वाली ट्रैकलेस ट्वाय ट्रेन बनेगी। दर्शक इसे काफी पसंद करेंगे। इसके पहले अत्याधुनिक कैंटीन के भवन का शुभारंभ किए। उन्होंने कैंटीन को ईको फ्रेंडली बनाने का निर्देश दिया। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री ने सोवेरियन शॉप का लकड़ी के नवनिर्मित भवन में शुभारंभ किया। थियेटर में बच्चों के साथ देखा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

विश्व बाघ दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की रिकॉर्डिग का प्रसारण जू के अंदर बने थ्री-डी थियेटर में किया गया। उपमुख्यमंत्री ने थियेटर में बच्चों के साथ बैठकर खुद भी इसका प्रसारण देखा। इस दौरान पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। वीटीआर में बेहतर योगदान देने वाले हुए सम्मानित

वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व में बाघों के संरक्षण में अहम भूमिका निभाने वाले डब्लूडब्लूएफ के डॉ. कमलेश कुमार मौर्य, बाघों की ट्रैकिंग में भूमिका निभाने वाले दारा महतो, बिहारी महतो और महेश महतो को विश्व बाघ दिवस पर उद्यान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया। इसके साथ उद्यान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सुरेश प्रसाद और सुबोध कुमार को भी सम्मानित किया। साथ ही चित्रकारी प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक डीके शुक्ला, प्रधान मुख्य वन संरक्षक विकास एसएस चौधरी, पारिस्थितिकी निदेशक संतोष तिवारी, उद्यान निदेशक अमित कुमार सहित वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। मंच संचालन उद्यान के चिकित्सक डॉ. समरेंद्र बहादुर सिंह ने किया।

-एक वर्ष में 24 लाख दर्शक किए भ्रमण-

संजय गांधी जैविक उद्यान में 2018-19 में 24.33 लाख दर्शक भ्रमण करने के लिए आए। 8.66 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि बर्ड फ्लू की वजह से तीन महीने तक चिड़ियाघर बंद था। उप मुख्यमंत्री ने चिड़ियाघर में दर्शकों की बढ़ती संख्या पर खुशी प्रकट की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.