Move to Jagran APP

जनता के दरबार में हाजिर हुए उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, लोगों को समाधान का भरोसा दिया

उपमुख्‍यम मंत्री तारकिशोर प्रसाद अब हर मंगलवार को पटना के पांच देशरत्न मार्ग स्थित आवास पर जनता के दरबार में रहेंगे । सुबह 10 से 2 बजे तक लोग अपनी समस्‍याओं को लेकर आ सकते हैं। आज पहली बार लगा जनता दरबार। सैकड़ों लोग अपनी समस्‍याएं लेकर पहुंचे ।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Tue, 29 Dec 2020 09:47 PM (IST)Updated: Tue, 29 Dec 2020 09:47 PM (IST)
जनता के दरबार में हाजिर हुए उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, लोगों को समाधान का भरोसा दिया
जनता के दरबार में समस्‍याएं सुनते डिप्‍टी सीएम तारकिशोर प्रसाद। जागरण फोटो।

पटना, राज्य ब्यूरो ।  पांच देशरत्न मार्ग स्थित आवास पर उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद मंगलवार को जनता के दरबार में उप मुख्यमंत्री कार्यक्रम में उपस्थित हुए। लोगों की समस्याएं सुनीं औरसमाधान का भरोसा दिया।

loksabha election banner

अररिया जिले के रहमानियां मदरसा में कार्यरत विज्ञान शिक्षक विपिन कुमार यादव ने उप मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं बताई। विपिन ने बताया कि 29 अगस्त 2017 से वे रहमानियां दिघली मदरसा में काम कर रहे हैं परंतु अब तक उनके मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। परिवार आर्थिक तंगी की कगार पर है।

उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग से बात कर मामले की स्थिति जाननी चाही एवं उसके निराकरण के निर्देश दिए।

इन्‍होंने सुनाई समस्‍याएं

भोजपुर के रामपुकार तिवारी ने न्यायादेश के बावजूद अनुपालन नहीं होने कि दुश्वारियों से तारकिशोर प्रसाद को अवगत कराया। बेगूसराय के कुरहा शाहपुर कमाल से आए दीपक आनंद ने अपनी समस्या के संबंध में उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया। अररिया के अभिषेक कुमार सिंह ने संविदा सेवा विस्तार हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। पटना नगर निगम के दैनिक पारिश्रमिक पर कार्यरत कर्मी अजय कुमार ने 10 वर्षों या इससे अधिक अवधि से  दैनिक पारिश्रमिक पर कार्यरत कॢमयों को समायोजित करते हुए वेतनमान देने का अनुरोध किया। कर्मियों द्वारा अवगत कराया गया कि 112 दैनिक पारिश्रमिक प्राप्त कर्मियों को 2018  स्थाई करने का आदेश हुआ था, परंतु अब भी 292 दैनिक पारिश्रमिक कर्मी शेष है, जिनकी कार्रवाई विभाग में लंबित है।

अन्य कई जिलों से आए सैकड़ों लोगों ने एक-एक कर अपनी समस्याओं से उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद को अवगत कराया।

सैकड़ों लोग पहुंचे जनता दरबार

जनता दरबार में आए लोगों की समस्याएं सुनने के बाद उप मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों में बात की एवं उनके आवेदन पर तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10 से 2 बजे तक जनता के दरबार में उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का आयोजन शुरू किया गया है।सैकड़ों की संख्या में लोग अपने समस्याओं के निदान के लिए आए। इसके लिए पटना के पांच देश रत्न मार्ग में व्यवस्था की गई है, जहां लोग प्रत्येक मंगलवार को आकर अपनी समस्याओं से उप मुख्यमंत्री को अवगत करा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.