Move to Jagran APP

दिल्ली में BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले Dy CM तारकिशोर, नीतीश सरकार में ये नेता बन सकते हैं मंत्री

तारकिशोर प्रसाद ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात के दौरान बिहार में चल रहे विकास कार्यों एवं राज्य की समृद्धि के लिए किए जा रहे प्रयासों से भाजपा अध्यक्ष को अवगत कराया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 10:18 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 10:58 PM (IST)
दिल्ली में BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले Dy CM तारकिशोर, नीतीश सरकार में ये नेता बन सकते हैं मंत्री
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बुके भेंट करते उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद।

राज्य ब्यूरो, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में मिले। इस दौरान उन्होंने सरकार के कामकाज संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने मुलाकात के दौरान बिहार में चल रहे विकास कार्यों एवं राज्य की समृद्धि के लिए किए जा रहे प्रयासों से भाजपा अध्यक्ष को अवगत कराया। इस दौरान आत्मनिर्भर बिहार के लिए किए जा रहे कार्यों बारे में विस्तार से बताया और राष्ट्रीय अध्यक्ष से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

loksabha election banner

कैबिनेट विस्तार पर किया विमर्श

माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर संभावित मंत्रियों के नाम पर भी भाजपा अध्यक्ष से तारकिशोर प्रसाद ने विचार-विमर्श किया। नीतीश कैबिनेट में भाजपा के 11 से 12 मंत्रियों को शामिल किया जाना है। 28 से 30 जनवरी के बीच मंत्रिमंडल विस्तार प्रस्तावित है। इसमें कई मंत्रियों के नाम तय माने जा रहे हैं। इसमें अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले मुस्लिम चेहरा और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का नाम सबसे आगे है। दूसरे नाम में सात बार के एमएलसी नवल किशोर यादव की भी चर्चा है। तीसरा नाम पूर्व मंत्री और मिथिलांचल से आने वाले भाजपा उपाध्यक्ष नीतीश मिश्रा का है। वहीं चौथे नाम में अंग प्रदेश के रहने वाले बिहपुर से विधायक इंजीनियर शैलेंद्र के नाम पर भी मुहर लग सकती है। इसी तरह भाजपा का युवा चेहरा और कायस्थ समाज से आने वाले नितिन नवीन को मंत्री बनाया जा सकता है। पूर्व मंत्री और चंद्रवंशी समाज के वरिष्ठ नेता रहे प्रेमकुमार की जगह पार्टी ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी को मंत्री बनाने की चर्चा है। वहीं मुंगेर के रहने वाले और पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी को भी पार्टी मंत्री बना सकती है। चंपारण क्षेत्र से राणा रणधीर के नाम की भी चर्चा जोरों पर है। 

एमएलसी के नाम को लेकर भी रायशुमारी तेज

राज्यपाल मनोनयन कोटे वाले एमएलसी चुनाव को लेकर भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से उप मुख्यमंत्री की चर्चा हुई। 12 एमएलसी चुने जाने हैं। इसमें भाजपा के कोटे से छह से सात एमएलसी का नाम तय माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार तारकिशोर ने जेपी नड्डा से भावी एमएलसी प्रत्याशियों के नाम पर भी रायशुमारी की। एमएलसी के तौर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रमोद चंद्रवंशी और देवेश कुमार के नाम की चर्चा काफी तेज है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.