Move to Jagran APP

जनता दरबार में आज से डेढ़ घंटे रहेंगे उपमुख्यमंत्री, इसी बंगले को तेजस्वी ने छोड़ने से किया था इनकार

उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद बुधवार को शुभ मुहूर्त में पांच देशरत्न मार्ग स्थित बंगले में शिफ्ट कर गए। गुरुवार से उप मुख्यमंत्री जनता दरबार में रहेंगे। 9.30 से 11 बजे तक पटना में रहने पर लोगों से मिलेंगे।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 10 Dec 2020 10:02 AM (IST)Updated: Thu, 10 Dec 2020 10:43 AM (IST)
जनता दरबार में आज से डेढ़ घंटे रहेंगे उपमुख्यमंत्री, इसी बंगले को तेजस्वी ने छोड़ने से किया था इनकार
बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद बुधवार को शुभ मुहूर्त में पांच देशरत्न मार्ग स्थित बंगले में शिफ्ट कर गए हैं। गुरुवार से उप मुख्यमंत्री जनता दरबार में रहेंगे। 9.30 से 11 बजे तक पटना में रहने पर लोगों से मिलेंगे। सरकार ने पांच देशरत्न मार्ग को उप मुख्यमंत्री के लिए कर्णांकित कर रखा है। 

loksabha election banner

बंगला खाली करने से तेजस्वी ने कर दिया था मना

बता दें कि 2017 में इस बंगले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव से नीतीश कुमार की सरकार का बड़ा विवाद हुआ था। तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री रहते हुए यह बंगला मिला था इसमें वे काफी दिन रहे भी थे, लेकिन पद से हटने के बाद भी उन्होंने बंगला खाली करने से इनकार कर दिया था। केस और मुकदमे के बाद तेजस्वी ने पांच देशरत्न मार्ग बंगला को खाली किया था। महंगी टाइल्स, अन्य साजों समान को लेकर भी बंगला काफी चर्चित हुआ था।

तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार के बंगले को लेकर में हुआ था विवाद

बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक तेजस्वी यादव ने था कि मुझे आवंटित आवास बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश के बंगले से सटा हुआ था, ये बात उन्हें (नीतीश कुमार) गवारा नहीं। तेजस्वी यादव ने कहा था कि मेरा आवास हमेशा जनता के लिए खुला रहता है, इस बात को लेकर नीतीश कुमार को आपत्ति थी। उन्होंने नीतीश कुमार पर छह बंगले रखने का भी आरोप लगाया था। 

पांच देशरत्न मार्ग स्थित बंगले में शिफ्ट हुए तारकिशोर प्रसाद

अब सरकार ने पहली बार बिहार के उप मुख्यमंत्री का पदभार संभाल रहे तारकिशोर प्रसाद को पांच देशरत्न मार्ग स्थित बंगले में शिफ्ट कर दिया है। तारकिशोर प्रसाद बुधवार को शुभ मुहूर्त में पांच देशरत्न मार्ग स्थित बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। तारकिशोर पटना में रहने के दौरान 9.30 से 11 बजे तक लोगों से मिला करेंगे। आज जनता दरबार का पहला दिन है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.