Move to Jagran APP

DelhiElectionResults 2020: सरकार बनेगी दिल्ली में, धड़कनें बढ़ीं बिहार की, तेजस्वी-चिराग बोले

DelhiElectionResults 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे देर शाम तक आ गए। आप ने प्रचंड बहुमत से बाजी मार ली है। उसे 70 में से 62 सीटें आई हैं। बिहार से उन्‍हें बधाई मिल रही है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 09:31 AM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 09:36 PM (IST)
DelhiElectionResults 2020: सरकार बनेगी दिल्ली में, धड़कनें बढ़ीं बिहार की, तेजस्वी-चिराग बोले
DelhiElectionResults 2020: सरकार बनेगी दिल्ली में, धड़कनें बढ़ीं बिहार की, तेजस्वी-चिराग बोले

पटना, जेएनएन। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Elections Results 2020) के नतीजे आ गए। आप की दिल्‍ली में प्रचंड बहुमत से फिर सरकार बनने जा रही है। लेकिन उसका असर बिहार में भी साफ तौर पर देखा जा रहा है। इसे लेकर नेताओं की बयानबाजी भी शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव से लेकर लोजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चिराग पासवान तक ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी, जाप नेता पप्‍पू यादव ने केजरीवाल को बधाई दी, साथ ही नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना भी साधा। वहीं, भाजपा सांसद व दिल्‍ली के प्रदेश अध्‍यक्ष मनोज तिवारी ने बचाव किया।  

loksabha election banner

दरअसल, बिहार में जदयू-राजद, लोजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार एंट्री मारी थी और अपने-अपने गठबंधन का हिस्सा बने थे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के साथ अपने गठबंधन के प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया था। वहीं राजद नेता सह बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी अपने गठबंधन के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार किया था।

दिल्ली की राजनीति का बिहार से सीधा कनेक्शन होने की वजह से यहां की पार्टियों ने अपना दांव खेला था, जिससे उन्हें आज पता चल गया कि बिहारी दलों का वहां कुछ नहीं चला। दिल्ली के मतदाता ने बिहार के दलों को नकार दिया। बता दें कि दिल्ली में बहुत बड़ी आबादी बिहार से ताल्लुक रखती है और पूर्वांचली वोटरों के भरोसे बिहार की राजनीतिक पार्टियों ने इस बार अपनी किस्मत आजमाया था।

दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच हुआ। मैदान में कांग्रेस (Congress) थी, लेकिन वह 2015 की तरह जीरो पर ही आउट हो गई। यहां 8 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए थे। कुल 672 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। रिजल्‍ट सबके सामने है, आप ने 62 सीटों पर कब्‍जा जमाया, जबकि इस बार बीजेपी तीन से बढ़कर आठ सीट तक गई। जदयू, राजद, लोजपा भी जीरो पर ही रही।

तेजस्‍वी ने दी केजरीवाल को बधाई

वहीं, दिल्ली में प्रचंड बहुमत से आगे चल रही अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी एक बार फिर सरकार बनाएगी। राजद नेता तेजस्वी यादव ने केजरीवाल को बधाई दी है और कहा है कि दिल्ली की जनता ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वो काम करने वाले और विकास के लिए तत्पर व्यक्ति को ही अपना नेता चुनेगी।

राबड़ी देवी ने भी दी शुभकामना

उधर, पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली विधान सभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने कहा कि ये जीत सामाजिक न्याय, धर्म निरपेक्षता व भारतीय संविधान में अटूट विश्‍वास रखने वालों की है। दिल्ली के मतदाताओं ने अहंकार और नफरत की राजनीति को नकार दिया है। प्रेम, सदभाव, आपसी भाईचारा, मेल मुहब्‍बत भारतीय संस्कृति का आधार है। उन्‍होंने कहा कि देश की जनता ने ये संकल्प ले लिया है कि वे नफरत और अहंकार की राजनीति करने वाली भाजपा को केंद्र की सत्ता से भी बेदखल करेगी। 

बोेले चिराग पासवान

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप बड़ी जीत पर बधाई दी है। चिराग ने अपने ट्वीट में कहा कि आज दिल्ली के परिणामों ने यह साबित कर दिया कि जनता काम के आधार पर ईनाम देती है। जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के काम पर वोट मिला उसी प्रकार आज अरविंद केजरीवाल को भी उनके काम के आधार पर जनता का आशीर्वाद मिला। 

जाप नेता पप्‍पू बोले

जन अधिकार पार्टी प्रमुख राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और ङ्क्षहदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख जीतन राम मांझी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम को बधाई दी है। पप्पू यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता ने साजिश करने वालों को बेनकाब कर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी, शाह और योगी को अब राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए। वहीं जीतन राम मांझी ने कहा कि दिल्ली की जनता के केजरीवाल के कामों को अपना समर्थन दिया है। केजरीवाल वास्तव में जीत के हकदार हैं। 

मनोज तिवारी का है कहना

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने मंगलवार को उन्होंने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं नर्वस नहीं हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि आज का दिन बीजेपी के लिए अच्छा दिन है। आज हम दिल्ली में सत्ता में आ रहे हैं। हैरान मत होना अगर हम 55 सीटें जीत जाएं।'

मनोज तिवारी ने वोटिंग के बाद एक ट्वीट कर सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने ट्वीट किया था, 'ये सभी एग्ज़िट पोल होंगे fail..मेरी ये ट्वीट सम्भाल के रखियेगा..भाजपा दिल्ली में ४८ सीट लेकर सरकार बनायेगी .. कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूँढे..'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.