Move to Jagran APP

देखते देखते चलने लगी गोली, एक की मौत, दो अन्‍य घायल

बिहार के गोपालगंज जिले में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। इस घटना में एक किराना व्‍यवसायी की मौत हो गई। वहीं दो अन्‍य घायल हो गये।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Sun, 08 Oct 2017 06:25 PM (IST)Updated: Sun, 08 Oct 2017 06:25 PM (IST)
देखते देखते चलने लगी गोली, एक की मौत, दो अन्‍य घायल
देखते देखते चलने लगी गोली, एक की मौत, दो अन्‍य घायल

गोपालगंज [जेएनएन]। बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के खलवागांव गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी मे एक किराना व्यवसायी की मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों को गंभीर हालत में भोरे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना स्थल से एक लाइसेंसी बंदूक भी जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार खलवागांव गांव के अदालत मिश्र तथा बबन मिश्र के बीच जमीन को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर रविवार की सुबह दोनों पक्ष आपस में उलझ गए। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट की नौबत हो गई। इसी बीच इसी अदालत मिश्र ने बंदूक से फायरिंग शुरू कर दिया। फायरिंग के बाद दोनों पक्ष वहां से हट गए और विवाद शांत हो गया।

बताया जाता है कि रविवार को ही दोपहर बाद दोनों पक्ष के लोग उग्र होकर आपस में दोबारा भिड़ गए। इस बीच देखते-ही-देखते दोबारा गोलीबारी होने लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव में अफरातफरी मच गई। गोली की आवाज सुनकर किराना दुकानदार पंचदेव तिवारी घर से बाहर निकले और बीच बचाव का प्रयास करने लगे। इसी बीच एक गोली पंचदेव तिवारी को लग गई और वे वहीं पर गिर गए।

अभी लोग कुछ समझ पाते तबतक गोली दो और लोगों को लग गई। ग्रामीणों ने पंचदेव तिवारी सहित तीनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने पंचदेव तिवरी को मृत घोषित कर दिया।

दो अन्य घायलों दुर्गेश मिश्र तथा रामाकांत मिश्र को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक के साथ अदालत मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपी हाल ही में वन विभाग से सेवानिवृत हुए हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.