Move to Jagran APP

शादी समारोह से डांस कर लौट रही थी भोजपुर की नर्तकी, रास्‍ते में बदमाशों ने घेरकर किया यह हाल

भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर बरनी मोड़ के समीप शुक्रवार की अल सुबह हथियारबंद बदमाशों ने शादी समारोह से प्रोग्राम खत्म कर लौट रही मसर को गोली मार दी और फरार हो गए।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 09:05 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 01:53 PM (IST)
शादी समारोह से डांस कर लौट रही थी भोजपुर की नर्तकी, रास्‍ते में बदमाशों ने घेरकर किया यह हाल
आरा सदर अस्‍पताल में इलाजरत नर्तकी। जागरण

आरा, जागरण संवाददाता। भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर बरनी मोड़ के समीप  शुक्रवार की अल सुबह हथियारबंद बदमाशों ने शादी समारोह से प्रोग्राम खत्म कर लौट रही मसर को गोली मार दी और फरार हो गए। हमलावर एक बाइक पर दो की संख्या में थे। जख्मी नर्तकी 18 वर्षीय  संजना कुमारी पीरो थाना क्षेत्र के देवचंदा बाल गांव निवासी रामजी राम की पुत्री है। गोली दाएं पैर में घुटने पर लगी है, जो अंदर फंसी हुई है। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया लाया गया है। उसका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।वारदात को लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही।

prime article banner

सुमो गाड़ी का शीशा तोड़ फायरिंग करने का आरोप 

घायल नर्तकी चरपोखरी के नेता नाच कंपनी में प्रोग्राम करती हैं। नर्तकी के जीजा राहुल कुमार ने बताया कि वह गुरुवार शाम सिकरहटा थाना क्षेत्र के बागर गांव में एम शादी समारोह में  प्रोग्राम करने चार अन्य नर्तकि‍यों के साथ गई थी। वहां प्रोग्राम खत्‍म होने पर शुक्रवार की सुबह छह बजे वह अन्‍य नर्तकियों के साथ सुमो विक्टा गाड़ी से वापस लौट रही थी। इसी दौरान चरपोखरी के बरनी मोड़ पर ही दो हथियारबंद बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोकवाई। इसके बाद गाड़ी के शीशे पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इसमें एक गोली संजना कुमारी के दाएं पैर में लग गई। वहां चीख-पुकार मच गई। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। इसके बाद आनन-फानन में जख्‍मी नर्तकी को अस्‍पताल पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

दो बदमाशों पर पर गोली चलाने का आरोप

राहुल कुमार ने बताया कि दोनों उक्त आरोपी का रास्ते से आने-जाने वाले राहगीरों से बाइक व पैसा छिनतई करते है। उन्‍होंने आरा के जीरो माइल निवासी टोनी एवं रोहित कुमार नामक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.