Move to Jagran APP

PM मोदी की आलोचना से शत्रुघ्न सिन्हा पर बरसे आरके सिन्हा, पूछा: भाजपा में हैं या नहीं?

भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा लगातार पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं जिसपर भाजपा सांसद आरके सिन्हा ने नाराजगी जताते हुए उनसे पूछा है कि पहले ये बताएं आप पार्टी में हैं या नहीं।

By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 04 Oct 2018 09:57 AM (IST)Updated: Thu, 04 Oct 2018 11:18 PM (IST)
PM मोदी की आलोचना से शत्रुघ्न सिन्हा पर बरसे आरके सिन्हा, पूछा: भाजपा में हैं या नहीं?
PM मोदी की आलोचना से शत्रुघ्न सिन्हा पर बरसे आरके सिन्हा, पूछा: भाजपा में हैं या नहीं?

पटना [राज्य ब्यूरो]। सांसद शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधे जा रहे निशाने का भाजपा सांसद आर के सिन्हा ने करारा जवाब दिया है। सिन्हा ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा पहले यह बताएं कि वे पार्टी में हैं या नही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि दस साल लोकसभा और छह साल राज्यसभा के सांसद रहने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना के लिए क्या किया। पहले उनको इसका हिसाब देना चाहिए। शत्रुघ्न सिन्हा पहले अपने 16 साल के सिर्फ  पांच कार्यो का रिपोर्ट कार्ड जारी कर जनता को बताएं कि उन्होंने कौन सा विकास का कार्य किया है।

आर के सिन्हा ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यों का हिसाब मांग रहे हैं। उन्हें जानना चाहिए कि पटना की जनता उनके संसदीय क्षेत्र में किए गए कार्यों का हिसाब मांग रही है। जनता पटना में लापता सांसद के पोस्टर लगा कर अपने सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को ढूंढ रही है और वे जनता के सवालों से बचते चल रहे हैं।  

सिन्हा ने कहा कि किसी भी सांसद को अपनी पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता होनी चाहिए। पार्टी के प्रति आस्था होनी चाहिए। लेकिन भाजपा में रहते हुए शत्रुघ्न सिन्हा प्रधानमंत्री का रिपोर्ट कार्ड मांग रहे हैं। उनके कार्यो को गलत साबित करने में लगे हैं। यह पूरी तरह अनुशासनहीनता है और पार्टी के प्रति आस्था पर चोट है। उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा पहले यह बताएं कि वे हैं कहां। पार्टी में या पार्टी के बाहर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.