Move to Jagran APP

भोजपुरी सिंगर-एक्टर छैला बिहारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, फैली दहशत

भोजपुरी गायक सह अभिनेता छैला बिहारी के खगड़िया स्थित घर पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटना के बाद परिवार वाले दहशत में हैं।

By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 11:16 AM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 10:59 PM (IST)
भोजपुरी सिंगर-एक्टर छैला बिहारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, फैली दहशत
भोजपुरी सिंगर-एक्टर छैला बिहारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, फैली दहशत

पटना [जेएनएन]। भोजपुरी लोक गायक छैला बिहारी के घर पर बेखौफ अपराधियों ने जमकर गोलीबारी की है। घटना बिहार के खगड़िया जिले के गोगरी थानाक्षेत्र के पोड़ा की है जहां छैला बिहारी के घर पर हमला करते हुए अपराधियों ने तड़ातड़ कई राउंड की फायरिंग की है।

loksabha election banner

लोकगायक के परिवारवालों ने बताया कि पिछले दिनों पौड़ा पंचायत में मनरेगा घोटाले का खुलासा हुआ है और खुलासा करने का आरोप छैला बिहारी के परिवारवालों पर लगा है, इसलिए दहशत फैलाने के लिए मारपीट और फायरिंग की घटना को स्थानीय मुखिया और और उनके लोगों द्वारा अंजाम दिया गया है।

गोलीबारी की इस घटना के बाद से छैला बिहारी के परिवार वाले काफी दहशत में है। छैला बिहारी के भतीजा शुभम  कुमार की मानें तो पौड़ा पंचायत के मुखिया पति द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। अपराधियों ने फायरिंग करने के साथ ही बंदूक के बल पर छैला बिहारी के घर में लाखों की लूट की वारदात को भी अंजाम दिया है, हालांकि लूटपाट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखा और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आपसी रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक ये पहला मामला नहीं है जब छैला या उनके परिवार को निशाना बनाया गया है। इससे पहले भी छैला बिहारी के भाई अनिल सिंह का इस साल जनवरी में ही अपहरण हो चुका है और जिस वक्त गोलीबारी की ये घटना हुई उस वक्त छैला बिहारी अपने घर में नहीं थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.