Move to Jagran APP

AK-47 मामले में बाहुबली ML अनंत सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कुर्की के आदेश

बाढ़ कोर्ट ने बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अनंत सिंह की जमानत याचिका को जहां बाढ़ कोर्ट ने खारिज कर दिया है वहीं उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है ।

By Kajal KumariEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 03:55 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 09:34 PM (IST)
AK-47 मामले में बाहुबली ML अनंत सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कुर्की के आदेश
AK-47 मामले में बाहुबली ML अनंत सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कुर्की के आदेश

पटना, जेएनएन। घर से एके 47 बरामदगी मामले में बाढ़ कोर्ट ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनके दो सहयोगियों लल्लू मुखिया, रणवीर यादव के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है। इसके साथ ही बाढ़ कोर्ट के आदेश पर कुर्की का वारंट भी जारी किया गया है। 

loksabha election banner

इससे अब अनंत सिंह की मुश्किलें काफी बढ़ गयी हैं। इससे पहले  बाढ़ के एडीजे 4 कोर्ट ने अनंत के ऑडियो वायरल मामले में अग्रिम जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया है। अनंत सिंह ने पंडारक थाना क्षेत्र में दो लोगों की हत्या की साजिश करने के मामले में जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी।

अनंत के घर से बरामद हुआ था AK 47 और हैंड ग्रेनेड

बता दें कि तीन दिन पहले अनंत सिंह के नदावां स्थित पैतृक गांव में उनके घर से एके 47 और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया था। इसके बाद पुलिस अनंत सिंह को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। लेकिन, वो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अबतक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। 

पुलिस को चकमा देकर हुए फरार, जारी किया वीडियो

अपनी फरारी के बाद अनंत सिंह ने एक के बाद एक वीडियो जारी कर कहा था कि वो भागे नहीं हैं, एक दोस्त बीमार है जिसे देखने गए हैं। उन्होंने पुलिस पर बदले की भावना और राजनीति से प्रेरित होकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जल्द ही उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जा सकता है।

हत्या की साजिश रचने का भी लगा है आरोप, अॉडियो हुआ था वायरल

बाढ़ के भोला सिंह और उसके भाई मुकेश की हत्या की साजिश रचने के मामले में आरोपित मोकामा विधायक अनंत कुमार उर्फ अनंत सिंह का एक अॉडियो वायरल हो रहा था जिसके बाद पुलिस ने एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) में उनकी आवाज का नमूना लिया था। इस दौरान विधायक से 'बुतरू' और 'एके-47' जैसे शब्द बुलवाए गए। अब उनकी आवाज के नमूने का मिलान उनकी ऑडियो क्लिप से किया गया था।

एफएसएल सूत्रों की मानें तो स्पीच मशीन ने विधायक द्वारा बोले गए इन शब्दों पर 'हरा' संकेत दिया। इसका मतलब है कि ऑडियो क्लिप अनंत सिंह की आवाज से मिल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.