CoronaVirus Update Bihar: बिहार में कोरोना का तिहरा शतक, 301 नए मरीजों के साथ अब तक 8979 संक्रमित
CoronaVirus Update Bihar आज फिर कोरोना के 301 नए मरीज मिले हैं जिसके बाद कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या 8858 हो गई। वहीं अबतक 60 मरीजों की अबतक मौत हुई है।
पटना, जेएनएन। बिहार में शनिवार को भी कोरोना वायरस ने लंबी छलांग लगाई है। शनिवार को 24 घंटे के अंदर कोरोना ने तिहरा शतक लगाया। बिहार में 301 नए मरीज मिले। इसके साथ प्रदेश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 8979 हो गई है। इसके साथ दो मरीजों की आज मौत भी हुई है। इसमें एक बेगूसराय जबकि दूसरा रोहतास जिले का रहने वाला है। राज्य में अभी तक कुल 60 मौतें हुई हैं। वहीं, वैशाली जिले के हाजीपुर सदर थाने के आठ पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
उधर, 24 घंटे में 261 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। राज्य में अभी तक कोरोना को कुल 6930 ने मात दी है। राज्य में अब एक्टिव केस 1992 रह गए हैं। बताया जाता है कि इस तरह कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत लगभग 76 हो गया है। इधर, यूपी और झारखंड से भी कोरोना मरीज इलाज कराने के लिए पटना एम्स पहुंच रहे हैं। इसमें दूसरे प्रदेशों से आने वाले मरीजों का प्रतिशत 10 के करीब है।