CoronaVirus: बिहारियों को अब दिल्ली नहीं, भा रही मायानगरी मुंबई, इन ट्रेनों में बढऩे लगी भीड़
CoronaVirus Bihar बिहार से दिल्ली जाने वालों की नहीं मुबई जानेवालों की भीड़ है। लोगों को कोरोना काल के बाद दिल्ली नहीं मुंबई भा रही है।
पटना, जेएनएन। दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण का असर ट्रेनों पर भी दिखने लगा है। पटना से दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में 40 फीसद भी यात्री नहीं मिल रहे है। जबकि दूसरे राज्यों के लिए जा रही ट्रेनों में भीड़ बढऩे लगी है। शुक्रवार को राजेन्द्र नगर-नई दिल्ली राजधानी में 1083 बर्थ के सापेक्ष सिर्फ 305 यात्रियों ने बुकिंग कराई, जबकि 72 यात्रियों ने बुकिंग कैंसिल करा लिए। वहीं मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, सिकंदाबाद में बर्थ खाली नहीं जा रहा।
एक जून से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में सीट पूरी तरह फुल नहीं हुए। पिछले तीन चार दिनों से दिल्ली छोड़ अन्य अन्यों में जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ रही है। शुक्रवार को दानापुर-टाटा में 1157 बर्थ के सापेक्ष 2884 यात्री सवार हुए। दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 1671 बर्थ के सापेक्ष 2108 यात्री सवार हुए।
दानापुर-बेंगलुरू में 1496 बर्थ के सापेक्ष 1789 यात्री ने टिकट बुक कराए। पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस में 1901 टिकटों की बुकिंग हुई। वहीं राजगीर-नई दिल्ली में 1458 के सापेक्ष 1652 टिकट बुक हुआ। दानापुर-पुणे एक्सप्रेस में 1585 बर्थ के सापेक्ष 1619 टिकटें बुक हुई।
पाटलिपुत्र-मुंबई में 97 फीसद यात्रियों से टिकट बुक किया। जबकि राजेन्द्र-नई दिल्ली में 1380 बर्थ के सापेक्ष 1074 टिकट बुक हुए, वहीं राजेन्द्र नगर-नई दिल्ली 1083 बर्थ के सापेक्ष 305 टिकट बुक हुए।