CoronaVirus Bihar Update: बिहार में 71 हजार से ज्यादा टेस्ट में 3646 पॉजिटिव, 12 की मौत
बिहार में कोरोना के मामले 70 हजार के पार हो गए हैं। आज जारी आंकड़ों के बाद राज्य में अबतक मिले संक्रमितों की संख्या 71794 हो गई है। जानें राज्य में कोरोना का हाल।
पटना, जेएनएन। बिहार में कोरोना टेस्ट की रफ्तार बढ़नी शुरू हो गई है। पिछले दो दिनों से रोज करीब 10 हजार ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। शुक्रवार को गुरुवार की अपेक्षा 11266 ज्यादा सैंपल जांचे गए। आज 71520 सैंपल की जांच हुई। गुरुवार को 60254 सैंपल की जांच की गई थी। शुक्रवार को 3646 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 13 जिले ऐसे हैं, जहां तीन अंकों में संक्रमित मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 566 संक्रमित पटना जिले से मिले हैं। वहीं कटिहार में 211, पूर्वी चंपारण में 188, नालंदा में 162, बांका में 128, वैशाली में 125, भागलपुर में 124 पश्चिम चंपारण में 118, रोहतास में 114, सीतामढ़ी में 115, मुजफ्फरपुर में 109, समस्तीपुर में 105 और पूर्णिया में 104 की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की वजह से और 12 लोगों जान गई है।
अब तक मिल चुके 71794 पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले पांच महीने में कोरोना के 8.70 लाख से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। जिनमें 71794 पॉजिटिव मिले हैं। यानी करीब 8.24 प्रतिशत रिजल्ट पॉजिटिव पाए गए हैं।
और 2445 हुए ठीक, रिकवरी रेट 64.44 तक पहुंचा
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2445 लोग कोरोना को पराजित करने में सफल हुए। अब तक 46265 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हुए हैं। जिसके बाद रिकवरी रेट 64.44 हो गया है।
13 जिलों से मिले सर्वाधिक संक्रमित
शुक्रवार को पटना से 566 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पटना के अलावा कटिहार से 211, नालंदा से 162, वैशाली से 125, प. चंपारण से 118, समस्तीपुर से 105, सीतामढ़ी से 113, रोहतास से 114, पूर्णिया से 104, मुजफ्फरपुर से 109, पू. चंपारण से 188, भागलपुर से 124 और बांका से 128 पॉजिटिव मिले हैं।
संक्रमण की वजह से अब तक 409 मौत
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की वजह से 12 लोगों की जान गई है। इनमें पटना में चार, वैशाली में दो, भोजपुर, भागलपुर, मुंगेर, पू. चंपारण, सारण, नवादा में एक-एक की जान गई है। इस बीमारी ने अब तक राज्य में 409 लोग की जान ली है।