Move to Jagran APP

CoronaVirus Bihar Update: डेढ़ लाख कोरोना संक्रमण वाले क्लब में बिहार, ठीक हो गए 1.34 लाख

बिहार में कोरोना संक्रमण जारी है इस बीच ठीक होने वालों की संख्या में कम नहीं है। अब बिहार डेढ़लाख कोरोना संक्रमण वाले क्लब में पहुंच गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 08:42 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 09:19 PM (IST)
CoronaVirus Bihar Update: डेढ़ लाख कोरोना संक्रमण वाले क्लब में बिहार, ठीक हो गए 1.34 लाख
CoronaVirus Bihar Update: डेढ़ लाख कोरोना संक्रमण वाले क्लब में बिहार, ठीक हो गए 1.34 लाख

पटना, जेएनएन। बिहार आज उन प्रदेशों की श्रेणी में आ गया जहां अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं। बिहार के अलावा जिन राज्यों में डेढ़ लाख कोरोना संक्रमित हैं उनमें पहले नंबर पर महाराष्ट्र है। इसके बाद आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल जैसे राज्य हैं। बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या मंगलवार को 1667 नए संक्रमित मिलने के साथ ही 1.50 लाख से ज्यादा हो गई। 

loksabha election banner

कोरोना मीटर : 8 सितंबर 

कुल केस / 24 घंटे में -150694/1667

कुल सक्रिय / 24 घंटे में - 15839/-281

कुल स्वस्थ /24 घंटे में -134089/1944

कुल मृत्यु /24 घंटे में - 765/4

कुल टेस्ट /24 घंटे में -4328593/152671

बिहार में 1.52 लाख टेस्ट में 1667 रिजल्ट पॉजिटिव 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक मंगलवार को 1.52 लाख टेस्ट में 1667 रिजल्ट पॉजिटिव आए। सुखद बात यह है कि अब तक 1.34 लाख से ज्यादा मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। सिर्फ मंगलवार को 1944 लोग स्वस्थ हुए। राज्य में एक्टिव केस घटकर 15839 रह गए हैं। जबकि रिकवरी रेट 88.98 फीसद है। राज्य में अब तक 43.28 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं। मंगलवार को कोरोना संक्रमण से और चार लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस महामारी से 765 जानें जा चुकी हैं। 

मंगलवार को पटना से 208, पूर्णिया से 129, अररिया से 119 पॉजिटिव मिले हैं। ये तीन जिले वैसे हैं जहां सौ से अधिक संक्रमित मिले हैं। 

डेढ़ लाख से अधिक संक्रमित वाले राज्यों पर एक नजर 

राज्य               संक्रमित

बिहार              1.50 लाख

महाराष्ट्र            9.23 लाख

आंध्रप्रदेश         5.06 लाख

तमिलनाडु         4.69 लाख

कर्नाटक           4.04 लख

उत्तरप्रदेश          2.78 लाख

दिल्ली             1.93 लाख

प.बंगाल           1.83 लाख


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.