Move to Jagran APP

Corona Virus Patna: चुनावी आपाधापी में टूटा कोरोना कवच, राजधानी में लगातार बढ़ रहे संक्रमित

राजधानी में छह अक्टूबर के बाद से लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। बैठक और अन्य तैयारियों के दौरान शारीरिक दूरी व मास्क की अनदेखी की जा रही है। आम लोग भी संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी नहीं बरती जा रही है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 10:48 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 10:48 PM (IST)
Corona Virus Patna: चुनावी आपाधापी में टूटा कोरोना कवच, राजधानी में लगातार बढ़ रहे संक्रमित
पटना में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

पटना, जेएनएन। कोरोना की अभी न दवा आई है और न ही वैक्सीन, लेकिन चुनावी आपाधापी में अधिकारी से लेकर आमजन तक बेपरवाह नजर आ रहे हैं। शारीरिक दूरी और आवश्यक रूप से मास्क पहनने के नियम की धड़ल्ले से धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नतीजा, यह कि विगत छह दिनों में राजधानी में नए संक्रमितों की संख्या तीन सौ के आसपास हो गई है। सितंबर के अंतिम दिनों से अक्टूबर के शुरुआती दिनों में यह संख्या 200 के आसपास रह रही थी। 

loksabha election banner

दो तिहाई लोग हुए लापरवाह 


विधानसभा चुनाव को लेकर एक ओर बैठकों का जोर है तो दूसरी ओर लोगों की आवाजाही बढ़ी है। राजनीतिक दलों के कार्यालय और आसपास से लेकर सड़कों में दो तिहाई लोग न केवल बिना मास्क, बल्कि जमघट लगाए दिख जाएंगे। सरकारी स्तर पर भी लापरवाही कम नहीं है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी जब चुनाव कोषांगों की बैठक लेते हैं, उस समय भी शारीरिक दूरी और मास्क पहनने का नियम कहीं नहीं दिखता। यही आलम ज्ञान भवन में मेडिकल किट और सिविल सर्जन कार्यालय में इमरजेंसी दवाओं की किट के दौरान रहता है। 

तिथि,    संक्रमितों की संख्या 


- 11 अक्टूबर,  297

- 10 अक्टूबर, 280

- 09 अक्टूबर, 213

- 08 अक्टूबर, 303 

- 07 अक्टूबर, 269

- 06 अक्टूबर, 297 

- 05 अक्टूबर, 217 

- 04 अक्टूबर, 242 

- 03 अक्टूबर, 236

- 02 अक्टूबर, 263

- 01 अक्टूबर, 201

- 30 सितंबर, 242

- 29 सितंबर, 170 

- 28 सितंबर ,219

- 27 सितंबर, 230 

- 26 सितंबर, 270 

- 25 सितंबर, 225 

- 24 सितंबर, 191 

- 23 सितंबर, 209 

पल्स पोलियो अभियान के कारण जांच भी प्रभावित 


रविवार से पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू होने के कारण कोरोना जांच की संख्या में भी कमी आई है। पल्स पोलियो का अभियान 14 अक्टूबर तक चलेगा। सिविल सर्जन डॉ. विभा कुमारी सिंह ने कोरोना संक्रमितों की संख्या बढऩे पर चिंता जताते हुए सोमवार से जांच संख्या बढ़ाने की बात कही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.