Move to Jagran APP

मिशन 2019: अब महागठबंधन में सीटों का विवाद शुरू, कुशवाहा ने रघुवंश पर कसे तंज

बिहार के विपक्षी महागठबंघन में लोस चुनाव को ले सीट शेयरिंग का विवाद शुरू है। छोटे दल अधिक सीटें मांग रहे हैं। इसपर रघुवंश प्रसाद के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने पलटवार किया है।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 31 Dec 2018 01:45 PM (IST)Updated: Mon, 31 Dec 2018 01:47 PM (IST)
मिशन 2019: अब महागठबंधन में सीटों का विवाद शुरू, कुशवाहा ने रघुवंश पर कसे तंज
मिशन 2019: अब महागठबंधन में सीटों का विवाद शुरू, कुशवाहा ने रघुवंश पर कसे तंज

पटना [जेएनएन]। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट शेयरिंग का मामला सुलझने के बाद अब इस मुद्दे पर महागठबंंधन की राजनीति गरमा रही है। राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने छोटे दलों को सौदेबाजी न करने की नसीहत क्‍या दी, राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा भड़क गए। उन्‍होंने रघुवंश को फ्री-स्‍टाइल नेता बताते हुए उनके बयान की अहमियत पर ही सवाल उठा दिया है।

loksabha election banner

रघुवंश ने कहा: कॉमन सिंबल पर चुनाव लड़ें छोटे दल

विदित हो कि रघुवंश प्रसाद सिंह ने महागठबंधन के छोटे दलों को सौदेबाजी न करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सभी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के मकसद से एक छतरी के नीचे आ रहे हैं। ऐसे में छोटे दल सिर्फ लक्ष्य को देखें। जीतने वाले प्रत्याशी लाएं, तभी सीट मांगें। रघुवंश ने कहा कि छोटे दल कॉमन मिनिमम प्रोग्राम, कॉमन प्लेटफॉर्म और कॉमन सिंबल पर चुनाव लड़ें। रघुवंश प्रसाद सिंह ने छोटे दलों को राजद के टिकट पर ही चुनाव लड़ने का इशारा किया।

रघुवंश सिंह का संकेत हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतनराम मांझी, विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी, लोकतांत्रिक जनता पार्टी के शरद यादव और रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा समेत अन्य छोटे दलों की ओर था, जिन्होंने महागठबंधन में लोकसभा की अधिक से अधिक सीटों पर दावा कर रखा है। इसपर उपेंद्र कुशवाहा ने पलटवार किया है।

कुशवाहा ने कसे तंज, बताया फ्री-स्‍टाइल नेता

उपेंद्र कुशवाहा ने रघुवंश प्रसाद सिंह के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि वे (रघुवंश प्रसाद) फ्री-स्टाइल नेता हैं, राजद में भी उनकी बातों काे कोई ना‍ेटिस नहीं लेता। कुशवाहा ने कहा कि रघुवंश प्रसाद ने कॉमन सिंबल पर चुनाव लड़ने की जो बात की है, वह पूरी तरह बेमानी है। कहा कि राजद की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आए तो उसपर कुछ सोचा जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.