Move to Jagran APP

कांग्रेस पार्षद प्रेमचंद मिश्रा ने उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को भेजा कानूनी नोटिस, लगाया झूठ बोलने का आरोप

कांग्रेस विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को कानूनी नोटिस भेजा है। कहा कि सुशील मोदी झूठ बोलते हैं।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Tue, 05 May 2020 09:59 PM (IST)Updated: Tue, 05 May 2020 10:08 PM (IST)
कांग्रेस पार्षद प्रेमचंद मिश्रा ने उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को भेजा कानूनी नोटिस, लगाया झूठ बोलने का आरोप
कांग्रेस पार्षद प्रेमचंद मिश्रा ने उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को भेजा कानूनी नोटिस, लगाया झूठ बोलने का आरोप

पटना, राज्य ब्यूरो। बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को कानूनी नोटिस भेजा है। मोदी को यह नोटिस कांग्रेस विधायकों, विधान पार्षदों पर लगाए गए झूठे आरोप के खिलाफ दी गई है। वहीं युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष कुमार रोहित ने पटना के आरक्षी अधीक्षक के समक्ष उप मुख्यमंत्री के खिलाफ एक शिकायत भी दर्ज कराई है। 

loksabha election banner

कांग्रेस के वरीय नेता प्रेमचंद मिश्रा ने बताया कि राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने झूठा बयान देकर और ट्वीट कर  आरोप लगाए थे कि कांग्रेस के विधायकों, विधान पार्षदों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक पैसे का अंशदान भी नहीं किया है। मिश्रा ने कहा कि उप मुख्यमंत्री की ऐसी राजनीति उनकी छोटी मानसिकता उजागर करती है। 

मिश्रा ने कहा कि उन्होंने खुद 30 मार्च को मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह का वेतन अंशदान स्वरूप चेक द्वारा जमा कराया और ऐच्छिक कोष से भी 50 लाख रुपये के अंशदान की अनुशंसा सचिव योजना विभाग को कर दी थी। ऐसा ही कांग्रेस-राजद के अन्य विधायकों ने भी किया है। इसके बावजूद उप मुख्यमंत्री ने राहत कोष तक पर सफेद झूठ बोला और कोरोना के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करने की चेष्टा की। उन्होंने इस संबंध में किया गया अपना ट्वीट तक वापस नहीं लिया ना ही इस संबंध में विधायकों से माफी ही मांगी। जिसके बाद कांग्रेस ने आत्मसम्मान की रक्षा और सच्चाई के लिए कानूनी प्रक्रिया का सहारा लिया।

प्रेमचंद मिश्रा ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है कि मुख्यमंत्री राहत कोष पर गलत बयानी करने वाले सुशील मोदी पर लगाम लगाएं, साथ ही उन सभी विधायकों, विधान पार्षदों के नाम सार्वजनिक करें जिन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.