Move to Jagran APP

बोले सीएम नीतीश: बिहार में हरियाली बढ़ाए जाने को लेकर लगाए जाएंगे आठ करोड़ पौधे

केंद्रीय एवं राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के 64 वें सम्मेलन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में चल रहे पौधरोपण के कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 08:48 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2020 11:30 PM (IST)
बोले सीएम नीतीश: बिहार में हरियाली बढ़ाए जाने को लेकर लगाए जाएंगे आठ करोड़ पौधे
बोले सीएम नीतीश: बिहार में हरियाली बढ़ाए जाने को लेकर लगाए जाएंगे आठ करोड़ पौधे

पटना, राज्य ब्यूरो। केंद्रीय एवं राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के 64 वें सम्मेलन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में चल रहे पौधरोपण के कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिहार में हरियाली बढ़ाने को ले आठ करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अगले तीन वर्षों में 24 हजार, 524 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस अभियान के तहत 11 विषयों को शामिल किया गया है। भूजल स्तर को संरक्षित किए जाने को ले रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर काम किया जा रहा है। लोगों को सतत जागरूक किए जाने को ले अभियान की योजना भी इसमें शामिल है।

loksabha election banner

बिहार में प्रदूषण को नियंत्रित किए जाने को ले चल रहे कार्यों की भी मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तरल कचरा प्रबंधन की दिशा में काम हो रहा है। गंगा नदी में नाले के पानी को जाने से रोकने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैैं। नाले के पानी का सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से साफ कर कृषि कार्य में उपयोग किया जाएगा। धूलकण के संकट से भी प्रदूषण में वृद्धि हो रही हो रही है। ईंट-भट्ठे के प्रयोग को नियंत्रित किए जाने को ले कड़े नियम बनाए गए हैैं। सभी सरकारी भवनों के निर्माण में फ्लाई एश ब्रिक का प्रयोग किया जा रहा है। इसके लिए लोगों को भी प्रेरित किया जा रहा है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राजगीर आर्डनेंस फैक्ट्री के समीप बने चार तालाबों की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनके परामर्श पर तत्कालीन रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस ने इन तालाबों को बनवाया था। काफी बड़े तालाब हैैं। अगर दो वर्षों तक भी बारिश नहीं होती है तो भी उन तालाबों से आर्डनेंस फैक्ट्री काम चलता रहेगा। सम्मेलन में आए लोगों को मुख्यमंत्री ने बिहार के कुछ स्थलों के भ्रमण का भी आमंत्रण दिया। राजगीर में घोड़ाकटोरा को इको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जा रहा है। बोधगया में 65 एकड़ की बुद्ध वाटिका बनाई जा रही है। 

बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अध्यक्ष अशोक कुमार घोष, पर्यावरण एवं वन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सदस्य सचिव आलोक कुमार व मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.