Move to Jagran APP

रिजल्ट घोटाला के लिए नीतीश जिम्मेदार, रूबी की गिरफ्तारी गलत : उपेंद्र कुशवाहा

केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार बोर्ड के रिजल्ट घोटाला के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने छात्रा रूबी राय की गिरफ्तारी को गलत करार दिया है।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2016 10:06 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2016 10:18 PM (IST)
रिजल्ट घोटाला के लिए नीतीश जिम्मेदार, रूबी की गिरफ्तारी गलत : उपेंद्र कुशवाहा

पटना [वेब डेस्क]। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि बिहार बोर्ड के रिजल्ट घोटाला में छात्रों की गिरफ्तारी गलत है। वे गोपालगंज में कल इंटर आर्ट्स की परीक्षा में टॉपर घोषित की गई रूबी राय की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस घोटाले के लिए मुख्यमंत्री नीती श कुमार जिम्मेदार हैं। इसमें शामिल लोग रसूख वाले हैं।

loksabha election banner

विदित हो कि बीते दिनों घोषित बिहार बोर्ड के इंटर रिजल्ट के बाद एक टीवी चैनल ने आर्ट्स टॉपर रूबी राय का साक्षात्कार लिया था। उसमें रूबी ने अपने विषय पॉलिटिकल साइंस को प्रोडिकल साइंस कहते हुए बताया था कि इसमें खाना बनाने की पढ़ाई होती है। इसी तरह साइंस टॉपर विषय की मूलभूत जानकारी तक नहीं दे सका था।

इसके बाद रिजल्ट विवादों में आया तो मुख्यमंत्री ने इसकी पुलिस जांच का आदेश दिया। रूबी के कॉलेज के प्राचार्य को गिरफ्तार किया गया। बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष को भी इस्तीफा देना पड़ा। बाद में उन्हें तथा उनकी पूर्व विधायक पत्नी सहित कई अन्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस बीच बोर्ड ने टॉपरों की जांच परीक्षा लेने का निर्णय लिया। रूबी इसी सिलसिले में बोर्ड आफिस पहुंची थी, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Result Scam : कहा गया तुलसीदास पर निबंध लिखो, रूबी ने लिखा- तुलसीदास प्रणाम

इसपर प्रतिक्रिया में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि रूबी सहित गलत तरीके से टॉपर बनाए गए किसी भी छात्र-छात्रा की गिरफ्तारी उचित नहीं है। दोषी तो टॉप कराने का प्रयास करने वाले अभिभावक और इसमें सहयोग करने वाले भ्रष्ट कर्मचारी व अधिकारी हैं। दोषी उनके संरक्षक हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि इस घोटाले को कई रसूखदारों का संरक्षण मिला हुआ था। सरकार उनके नामों का भी खुलासा करे। घोटाले में छात्र निर्दोष हैं, इसपर राज्य सरकार को विचार करना चाहिए।

रिजल्ट घोटालाः लालकेश्वर के पीए विकास ने गिरफ्तारी के साथ किए कई खुलासे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.