Move to Jagran APP

बिहार दिवस समारोह में बोले CM नीतीश कुमार- बिहार का गौरवशाली इतिहास, इसका विकास हमारा उद्देश्य

Bihar Diwas 2021 मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार दिवस समारोह को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से संबोधित किया। इस अवसर पर उन्‍होंने बिहार के गौरवशाली अतीत की याद दिलाई तथा कहा कि राज्‍य का विकास करना उनका उद्देश्य है।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 08:46 PM (IST)Updated: Tue, 23 Mar 2021 06:14 AM (IST)
बिहार दिवस समारोह में बोले CM नीतीश कुमार- बिहार का गौरवशाली इतिहास, इसका विकास हमारा उद्देश्य
बिहार दिवस समारोह को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से संबोधित करते मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार।

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Diwas 2021 वर्चुअल मोड में आयोजित 110 वें बिहार दिवस समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि हम सभी का उद्देश्य बिहार को विकसित राज्य बनाना है। सभी के मन में यह है कि बिहार विकसित राज्य बने। ज्ञान और मोक्ष की धरती रही है बिहार। बिहार के सभी लोगों को ज्ञान प्राप्त कराना है। बिहार दिवस के आयोजन में मुख्यमंत्री शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर अधिक जोर दिया। जल-जीवन-हरियाली अभियान की विस्तार से चर्चा की।

loksabha election banner

बिहार का इतिहास गौरवशाली

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है। बिहार को फिर से उसी ऊंचाई पर लाना है। क्या नहीं है यहां? विश्व के कितने बड़े इलाके पर यहां से शासन होता था। शिक्षा की चर्चा के क्रम में उन्होंने कहा कि आज कितनी बड़ी संख्या में यहां लड़कियां पढ़ रही हैैं यहां। हर ग्राम पंचायत में जमा दो तक की पढ़ाई के लिए उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थापना की गयी है। लोग शिक्षित होंगे तो बिहार के गौरवशाली इतिहास के पास पहुंचेंगे। देश को आगे बढ़ाने में मदद करेगा बिहार।

राज्‍य का खूब हुआ है विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में लोगों के स्वास्थ्य पर ध्यान रखा गया है। प्रशासनिक सुधार के काम हो रहे हैं। लोक सेवा अधिकार के माध्यम से सभी तरह के सर्टिफिकेट मिल रहे हैं। लोक शिकायत निवारण कानून से शिकायतों का निवारण हो रहा है। सड़कों की स्थिति पहले क्या थी? बड़ी संख्या में पुल बनाए गए हैं। अब गांव के अंदर सड़क बनाएंगे और शहरों के अंदर बाईपास बनेगा। लोगों को टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण देंगे। बोधगया, गया, राजगीर व नवादा में गंगा के पानी को पहुंचाने के काम में तेजी की गयी है।

जल-जीवन-हरियाली का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत हुए कार्यों की इस मौके पर विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 15229 जलस्रोतों को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है। 10 हजार से अधिक सार्वजनिक कुंओंं का जीर्णोद्धार किया गया है। इसी तरह 13802 कुंओं के समीप सोख्ता का निर्माण कराया गया है। 14136 सरकारी भवनों पर रूफ रेनवाटर हार्वेस्टिंग की गयी है। पांच जून 2020 से नौ अगस्त 2020 तक 3.90 करोड़ पौधरोपण किया गया। यूएन में मुझे विशेष रूप से राउंड टेबल कार्यक्रम में बिहार में चल रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के बारे में बताने को ले संबोधन का अवसर मिला। मौसम के अनुकूल कृषि सभी जिलों में चल रही है।

समझनी होगी पर्यावरण संरक्षण की बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की बात एक-एक विभाग को समझना होगा। जो नए तालाब और पोखर बनेंगे उनकी देखरेख की जिम्मेवारी जीविका दीदियों को दी जाएगी। शराबबंदी पर उन्होंने कहा कि नजर रखिए इस पर। सबके बीच में जागृति लाते रहना जरूरी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.