राजद के साथ घुटन महसूस कर रहे नीतीश कुमार : शाहनवाज हुसैन
भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राजद ने बिहार की हालत खराब हो गई है। राजद के साथ महागठबंधन में नीतीश कुमार घुटन महसूस कर रहे हैं।
By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 03 Jul 2017 04:57 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jul 2017 10:18 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राजद के साथ सीएम नीतीश कुमार घुटन महसूस कर रहे हैं। बिहार के हालात को राजद के लोग खराब कर रहे हैं। शाहनवाज भागलपुर में एक होटल मीडिया से मुखातिब थे।
शाहनवाज ने कहा कि गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास है और राजद वाले थाना और प्रखंड तक की ट्रांसफर-पोस्टिंग करवा रहे हैं। स्थिति पूरी तरह अराजक हो गई है।
शाहनवाज ने कहा कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अपमान हो रहा है और चुप बैठे हैं। नीतीश कुमार भाजपा के साथ भी रहे। भाजपा ने नीतीश को महागठबंधन की तरह अपमानित नहीं किया। कुछ मामलों में मतभेद जरूर रहे, लेकिन ऐसी स्थिति नहीं थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें