Move to Jagran APP

अफसरों पर भड़के नीतीश, कहा- काम ठीक से कीजिए नहीं तो ठीक कर देंगे

अपने तीन दिवसीय राजगीर प्रवास के अंतिम दिन आज मुख्यमंत्री ने पुलिस कैंप के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कार्य की धीमी गति को देखकर अधिकारियों को जमकर फटकारा। नीतीश ने अफसरों से कहा कि काम ठीक से कीजिए नहीं तो यहीं पर सबको ठीक कर देंगे।

By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 31 Dec 2015 10:58 AM (IST)Updated: Thu, 31 Dec 2015 05:35 PM (IST)
अफसरों पर भड़के नीतीश, कहा- काम ठीक से कीजिए नहीं तो ठीक कर देंगे

पटना। अपने तीन दिवसीय राजगीर प्रवास के अंतिम दिन आज मुख्यमंत्री ने पुलिस कैंप के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कार्य की धीमी गति को देखकर अधिकारियों को जमकर फटकारा। नीतीश ने अफसरों से कहा कि काम ठीक से कीजिए नहीं तो एक मिनट में यहीं पर सबको ठीक कर देंगे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह ढुलमुल तरीके से हो रहे निर्माण कार्य को बर्दाश्त नही किया जा सकता, काम कीजिए नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।

आज सुबह-सुबह पुलिस निर्माण कैंप के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे नीतीश कुमार निर्माण कार्य को देखकर आग-बबूला हो उठे और कहा कि एेसा घटिया निर्माण मैंने आजतक नहीं देखा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सही ढंग से काम नहीं करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य को कबतक पूरा कर लिया जाएगा इसकी तिथि तय कर सूचित करें। उन्होंने प्रधान सचिव चंचल कुमार को इस बारे में रिपोर्ट देने की बात कही।

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राजगीर परिभ्रमण के दौरान 3.75 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले राजगीर वन विश्रामागार का शिलान्यास किया। उन्होंने पांडू पोखर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का एलान किया। मुख्यमंत्री ने वैतरणी और सरस्वती नदियों के जीर्णोद्धार का भी निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राजगीर में वन विश्रामागार के लिए एक अतिरिक्त फाॅरेस्ट गेस्ट हाउस बनाया जाएगा। वर्तमान में पर्यावरण व वन विभाग का गेस्ट हाउस कार्यरत है। दो मंजिला बनने वाले इस गेस्ट हाउस का क्षेत्रफल 33049 वर्ग फीट होगा। राजगीर में जू सफारी बनाने की योजना पर भी काम चल रहा है।

बिहार में पहली बार पटना चिडिय़ाघर के अतिरिक्त राजगीर का जू सफारी होगा। इसे भारत वाइल्ड लाइफ बोर्ड एवं बिहार वाइल्ड लाइफ बोर्ड की स्वीकृति मिल चुकी है। केन्द्रीय जू प्राधिकरण की स्वीकृति अंतिम चरण में है। राजगीर में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने नए विश्रामागार का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री एक जनवरी को अपने गांव कल्याणबिगहा होते हुए वापस पटना लौटेंगे। एक जनवरी को उनकी मां की पुण्यतिथि है। राजगीर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री आसपास के इलाके की विकास योजनाओं का भी जायजा लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.