Move to Jagran APP

ऊपर बादल, नीचे कोहरे ने पसारा पांव

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से मंगलवार को प्रदेश में बारिश नहीं हुई। फिलहाल पूरा प्रदेश घने कोहरे की चपेट में है। साथ ही आकाश में बादल भी छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी ऐसी ही स्थितियां बनी रहेंगी। बादल छाए रहेंगे और कुहासे का प्रभाव बना रहेगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 02:13 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 02:13 AM (IST)
ऊपर बादल, नीचे कोहरे ने पसारा पांव
ऊपर बादल, नीचे कोहरे ने पसारा पांव

पटना। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से मंगलवार को प्रदेश में बारिश नहीं हुई। फिलहाल पूरा प्रदेश घने कोहरे की चपेट में है। साथ ही आकाश में बादल भी छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी ऐसी ही स्थितियां बनी रहेंगी। बादल छाए रहेंगे और कुहासे का प्रभाव बना रहेगा। सुबह में भीषण ठंड अभी कुछ दिन और जारी रहेगी। दिन चढ़ने के साथ ठंड में कमी आ सकती है।

loksabha election banner

मंगलवार को जीरादेई प्रदेश का सर्वाधिक ठंड़ा स्थान रहा, वहां पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान पूर्णिया में 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि प्रदेश का मौसम तेजी से बदल रहा है। पछुआ का असर बढ़ गया है। इससे एक दो दिन में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। सोमवार को राजधानी के साथ-साथ गया एवं पूर्णिया में भी घना कोहरा छाया रहा।

---------

राजधानी में सुबह

छाया रहेगा कोहरा

मौसम विज्ञानी कामनी कुमारी का कहना है कि राजधानी में बुधवार की सुबह कोहरे का प्रभाव रहेगा। दिन चढ़ने के साथ मौसम में सुधार होगा। राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.4 एवं अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार को राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

पछुआ का बढ़ प्रभाव, सुबह बढ़ सकती ठंड

---------

-10 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सर्वाधिक ठंड़ा स्थान रहा जीरादेई

-22.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा पूर्णिया

-15.4 डिग्री पटना का न्यूनतम तो 20.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज

--------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.