Move to Jagran APP

फेसबुक पर 'मैंने मुंह खोला तो कई होंगे जेल में' कहने वाले पार्टी नेता को चिराग पासवान ने किया निष्कासित

लोजपा में टूट होने का दावा करने वाले पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह को चिराग पासवान के निर्देश पर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। केशव सिंह ने अपने फेसबुक अकॉउंट पर दावा किया था कि जनवरी में लोजपा के चार सांसद अलग पार्टी बनाएंगे।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 06:42 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 06:58 AM (IST)
फेसबुक पर 'मैंने मुंह खोला तो कई होंगे जेल में' कहने वाले पार्टी नेता को चिराग पासवान ने किया निष्कासित
केशव सिंह और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में टूट होने का दावा करने वाले पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह को चिराग पासवान के निर्देश पर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। केशव सिंह ने अपने फेसबुक अकॉउंट पर दावा किया था कि जनवरी में लोजपा के चार सांसद अलग पार्टी बनाएंगे, जिसका नाम लोजपा (रामविलास पासवान गुट) होगा। उन्होंने लोजपा के 30 जिलाध्यक्ष और केंद्रीय व प्रदेश कमेटी के कई नेताओं के लोजपा के नये गुट में शामिल होने का भी दावा किया था। इतना ही नहीं केशव ने कहा है कि अगर वो मुंह खोलेंगे तो कई चेहरे बेउर जेल में नजर आएंगे।

loksabha election banner

छह वर्षों के लिए पार्टी से किया गया निष्कासित

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) लोजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कल्लू ने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देशानुसार लोजपा प्रदेश के अध्यक्ष प्रिंस राज ने पार्टी विरोधी कार्य में संलिप्त होने तथा अनुशासनहीनता के कारण लोजपा के पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह को  तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि लोजपा में टूट का दावा निराधार है। केशव सिंह हवा-हवाई नेता रहे हैं जिनका संगठन में कोई योगदान नहीं था। 

बिहार विधानसभा चुनाव में मात्र एक सीट जीत पाई थी एलजेपी

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था। पूरे चुनाव तक नीतीश कुमार का विरोध करने वाले चिराग केवल बेगूसराय में एक सीट पर ही लोजपा को जिता पाए थे। चुनाव में मिली करारी हार के बाद लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने बुधवार को पटना में लोजपा कार्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की थी। इसमें मेन विंग के साथ ही सभी प्रकोष्ठ को भी भंग कर दिया था। चिराग ने कहा था कि दो महीने के अंदर सभी नई कमेटियों का गठन किया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.