Move to Jagran APP

बिहार के बच्चों को खूब भायी दूरदर्शन से पढ़ाई, कक्षा छह से 12वीं तक के छात्रों ने लिया भाग

मेरा दूरदर्शन मेरा विद्यालय कार्यक्रम के तहत शुरू हुई पढ़ाई में कक्षा छह से लेकर 12वीं तक के बच्चों ने उत्सुकता से भाग लिया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 05 May 2020 12:40 PM (IST)Updated: Tue, 05 May 2020 12:40 PM (IST)
बिहार के बच्चों को खूब भायी दूरदर्शन से पढ़ाई, कक्षा छह से 12वीं तक के छात्रों ने लिया भाग
बिहार के बच्चों को खूब भायी दूरदर्शन से पढ़ाई, कक्षा छह से 12वीं तक के छात्रों ने लिया भाग

पटना, जेएनएन। लॉकडाउन के दौरान बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से सोमवार को दूरदर्शन से पढ़ाई शुरू करा दी गई। मेरा दूरदर्शन, मेरा विद्यालय कार्यक्रम के तहत शुरू हुई पढ़ाई में कक्षा छह से लेकर 12वीं तक के बच्चों ने भाग लिया। कक्षा छह के बच्चों ने पहली बार दूरदर्शन से पढ़ाई कर रहे थे। उनका उत्साह देखते बनता था। वे शिक्षकों के हर सवाल को सुन रहे थे।

loksabha election banner

इसके पहले कक्षा नौवीं व 10वीं के बच्चों के लिए दूरदर्शन से पढ़ाई की व्यवस्था की गई थी। सुबह नौ बजे कक्षा छह की पढ़ाई शुरू की गई। इसके बाद सातवीं व आठवीं के छात्रों की पढ़ाई हुई। कक्षा आठ के बच्चों का 10 बजे तक क्लास हुआ। बाद में 10 से 11 बजे तक 11वीं व 12वीं के बच्चों की कक्षाएं चलीं। नौवीं व 10 वीं के बच्चों को 11 से 12 बजे क्लास हुआ। 

आज बच्चों को सामाजिक विज्ञान के विभिन्न विषयों के बारे में बताया गया। लॉकडाउन में पहली बार मध्य विद्यालयों के बच्चे दूरदर्शन से क्लास ले रहे थे। कक्षा छह में पढ़ाई करने वाले छात्र मनोज कुमार का कहना था कि दूरदर्शन से पहली बार पढ़ाई करने का मौका मिला है। पहले लग रहा था कि पढ़ाई समझ में आएगी या नहीं, मगर पढ़ाई शुरू हुई तो परेशानी नहीं हुई। आठवीं के छात्र मुकेश का कहना था कि दूरदर्शन से पढ़ाई का पहला मौका था। 

10वीं की परीक्षा के बाद शुरू होगा 11वीं में प्रोविजनल एडमिशन

इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (आइसीएसई) ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि 10वीं की परीक्षा खत्म होने के बाद 11वीं में प्रोविजनल एडमिशन ले सकते हैं। 11वीं में नामांकन के लिए उन्हें रिजल्ट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हालांकि छात्रों को दसवीं के रिजल्ट आने के बाद ही 11वीं में पढ़ाई जारी रखने की अनुमति प्रदान की जाएगी। अगर छात्र दसवीं की परीक्षा पास नहीं करता तो फिर से उसे दसवीं की परीक्षा देनी होगी। डॉनबास्को एकेडमी के निदेशक एडीजे रोजारियो का कहना है कि आइसीएसई बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि लॉकडाउन खत्म होने के छह से आठ दिनों के बाद आइसीएसई की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। वर्तमान में दसवीं के 6 एवं बारहवीं के 8 विषयों की परीक्षा बाकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.