Move to Jagran APP

छत्तीसगढ़ को शराबबंदी का पाठ पढ़ाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, फायदे भी बताएंगे

छत्तीसगढ†ा से आए अधिकारियों की टीम को बिहार में शराबबंदी के बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जानकारी देंगे। इसके फायदे भी गिनाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Jun 2018 04:40 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jun 2018 04:40 PM (IST)
छत्तीसगढ़ को शराबबंदी का पाठ पढ़ाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, फायदे भी बताएंगे
छत्तीसगढ़ को शराबबंदी का पाठ पढ़ाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, फायदे भी बताएंगे

पटना [जेएनएन]। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छत्तीसगढ़ को शराबबंदी का पाठ पढ़ाएंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ से अधिकारियों की एक टीम पटना आई हुई है। इस टीम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बारे में बताएंगे। साथ ही शराबबंदी के फायदे भी बताएंगे। पटना में छत्तीसगढ़ से आए ग्यारह सदस्यीय टीम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर शराबबंदी कानून और उसके असर के बारे में बताएंगे।

loksabha election banner

गौर हो कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह कई बार राज्य में जल्द ही शराबबंदी कानून लाने का जिक्र कर चुके हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में जदयू बिहार की तर्ज पर पूर्ण शराबबंदी की मुहिम चला रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहा शराबबंदी मुहिम की पहचान बन गए हैं। छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है। शराबबंदी के नाम पर यहा जदयू की सभाओं में भीड़ जुटने का दावा पार्टी नेता कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि 2015 में बिहार की सत्ता में आने के बाद नीतीश कुमार ने बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू किया था। इसके तहत राज्य में शराब का किसी भी रूप में इस्तेमाल वर्जित है। कानून तोड़ने पर जेल की सजा का प्रावधान रखा गया है। हाल ही में नीतीश कुमार ने कहा था कि नौ जुलाई 2015 को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने शराबबंदी की माग की। सरकार में आने के बाद ही हमने इसका निर्णय लिया।

शराबबंदी की सफलता गिनाते हुए उन्होंने कहा था कि पहले शाम छह बजे के बाद चलने का माहौल नहीं होता था। शादी-विवाह के कार्यक्रम भी शातिपूर्वक संपन्न हो रहा है। साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि चंद लोग अभी भी इस अभियान को असफल करने में लगे हैं, लेकिन वह कभी भी इसमें सफल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज के अधिकतर लोग इसके पक्ष में हैं। 21 जनवरी 2017 को चार करोड़ लोगों ने शराबबंदी और नशामुक्ति के पक्ष में मानव श्रृंखला बनाई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.