यात्रियों ने टिकट निरीक्षक को पीटा
पटना : राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर शनिवार की देर रात तेज बारिश के कारण रेल परिचालन में तकनीकी बा
By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Jul 2018 01:32 AM (IST)Updated: Mon, 30 Jul 2018 01:32 AM (IST)
पटना : राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर शनिवार की देर रात तेज बारिश के कारण रेल परिचालन में तकनीकी बाधा के कारण कैपिटल एक्सप्रेस शनिवार की रात 1:30 बजे तक रुकी रही। न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली कैपिटल एक्सप्रेस के खुलने की कोई सूचना भी प्रसारित नहीं हो रही थी। ट्रेन के बारे में जब डेढ़ बजे रात तक कोई सूचना नहीं प्रसारित की गई तब यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया। यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित यात्रियों ने टिकट निरीक्षकों की पिटाई भी कर दी। इसके बाद टिकट निरीक्षक भी आक्रोशित हो गए। आरपीएफ को सूचना दी गई। आरपीएफ जवानों के पहुंचते ही यात्री और भड़क गए। काफी मशक्कत के बाद यात्री शांत हुए। लगभग 3:35 बजे कैपिटल एक्सप्रेस रवाना हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें