Chhath Puja Photo: बिहार में छठ की अलग है बात, तस्वीरों में देखें कैसे हर बंधन तोड़ देते हैं भगवान सूर्य
बिहार में लोक आस्था के पर्व पर छठी मइया सबको एक कर देती हैं। मुख्यमंत्री जहां स्वजनों का अर्घ्य दिलाते हैं तो एसएसपी खुद छठ का प्रसाद बनाते नजर आते हैं। आइए एक नजर डालते हैं साल 2020 के कार्तिक छठ की तस्वीरों पर।
पटना, जेएनएन। छठ क्या होता है? ये जनना है तो बिहार पर नजर डालें। यहां के छठ पर्व की बात ही अलग है। ऐसा विहंगम नजारा जो पहले कभी देखा न होगा। क्या खास, क्या आम। छठी मइया सबको एक कर देती हैं। बिहार में मुख्यमंत्री जहां स्वजनों का अर्घ्य दिलाते हैं तो एसएसपी खुद छठ का प्रसाद बनाते नजर आते हैं। आइए एक नजर डालते हैं साल 2020 के कार्तिक छठ की तस्वीरों पर।
सियासी गलियारे में भी छठी मइया
लोक आस्था के महापर्व छठ का उत्साह बिहार के सियासी गलियारे में भी देखने को मिला। शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास में छठ मनाया। सीएम के स्वजन छठ व्रत कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने खुद परिवार के सदस्यों को अर्घ्य दान करवाया। साथ ही प्रदेशवासियों को लोक आस्था के पर्व की शुभकामनाएं दीं।
उपमुख्यमंत्री राजकिशोर प्रसाद ने कटिहार स्थित में भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। पूजा में उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने बेतिया में अपने आवास पर अर्घ्य देकर छठी मइया की उपासना की।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लखीसराय के बड़हिया में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया।
छठ पूजा करते बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल व उनके स्वजन।
पटना में छठ पूजा करते बांकीपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नितिन नवीन।
नवादा जिले के हिसुआ से विधायक नीतू कुमारी ने नरहट में उगते सूर्य को दिया अर्घ्य।
छठ घाट पर डाला लेकर जाते राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक भोला यादव।
लोक आस्था के पर्व के अवसर पर सिर पर दउरा उठाए पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा।
बिहार के अररिया में अर्घ्य देते डीएम प्रशांत कुमार।
नालंदाः पावापुरी के जल मंदिर में उगते सूर्य देव को अर्घ्य देती छठव्रती। यह वही स्थान है जहां जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी ने निर्वाण प्राप्त किया था।
आरा में छठ पर उदीयमान सूरज को अर्घ्य देने की तैयारी करता परिवार।
बेतिया में भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए खड़े श्रद्धालु।
बिहार की राजधानी पटना में अर्घ्य देते किन्नर।
नवादा में छठ पर कुछ इस तरह से घाट तक पहुंचे श्रद्धालु।
बिहार के रक्सौल में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। इस दौरान विहंगत दृश्य देखने को मिला।
पटना में छठ के दौरान ये भी रंग देखने को मिले। सेल्फी लेकर लोक आस्था के पर्व को यादगार बनाते श्रद्धालु।