Move to Jagran APP

Chhath Puja News 2020: बिहार के कई अभिनेता छठ में नहीं आ पाए घर, कोरोना काल में मुंबई में ही मनाएंगे महापर्व

Chhath Puja News 2020 बिहार के महापर्व छठ पर बिहारी मूल के अभिनेता पंकज त्रिपाठी राजेश प्रकाश और क्रांति प्रकाश कोरोना संक्रमण और कुछ व्यस्तता के कारण गांव-घर नहीं आ पाए। वे मुंबई में ही छठ मनाएंगे । पटना के छठ को मिस कर रहे। प्रस्‍तुत है बातचीत के अंश

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 08:34 AM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 11:24 PM (IST)
Chhath Puja News 2020:  बिहार के कई अभिनेता छठ में नहीं आ पाए घर, कोरोना काल में मुंबई में ही मनाएंगे महापर्व
एक्‍टर राजेश प्रकाश परिवार के साथ खरना का प्रसाद बनाते हुए, फाइल फोटो।

पटना, जेएनएन। Chhath Puja News 2020 महापर्व छठ के मौके पर बिहारी कलाकारों को अपने परिवार के साथ नहीं होने का मलाल है। दरअसल, इस वर्ष कोई कोरोना संक्रमण के कारण मुंबई से गांव नहीं पहुंच पा रहा तो कोई फिल्म या वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त है। इस कारण छठ पूजा मुंबई में ही रहकर करने का मन बनाया है।

loksabha election banner

नानी के साथ छठ घाट पर होती थी मस्ती :

अभिनेता क्रांति प्रकाश झा बताते हैं, उनकी नानी छठ व्रत किया करती थीं और वह हर बार छठ में उनके पास जाते थे। वह कहते हैं, छठ में वो दीघा घाट पर भगवान भास्कर को अर्ध्‍य देने जाते थे तो वहां माइक पर होने वाला अनाउंसमेंट बहुत पसंद आता था, जैसे किसी वाक्य की अंतिम लाइन को जोर से बोलना। क्रांति बताते हैं, छठ के समय वह हमेशा कोशिश करते थे कि पटना आ जाएं और परिवार वालों के साथ पूजा का हिस्सा बनें, लेकिन इस बार काम के कारण छठ में आना नहीं हो पाया तो अब मुंबई में ही रहकर छठ की पुरानी यादों को ताजा करना है।

कोरोना संक्रमण के कारण घर नहीं आ पा रहे पंकज :

अभिनेता पंकज त्रिपाठी बताते हैं, इस बार उनकी भाभी रीता बहादुरपुर में छठ कर रही हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण वह बिहार नहीं आ पा रहे हैं। पंकज बताते हैं, छठ से जुड़ी हुईं उनकी यादें जेहन में हैं। जैसे छठ के समय में वह दउरा लेकर घाट पर पूजा करने जाते थे। पूजा में चढ़ाने वाले फल-फूल अपने खेत से लाते थे। अपने खेत में ईख बस इसीलिए लगाते थे कि छठ के समय में उसे व्रतियों के बीच बांट सकें। इस वर्ष मुंबई में रहकर बिहार की छठ पूजा को बहुत मिस करेंगे।

व्यस्तता के कारण नहीं कर पा रहे छठ :

अभिनेता राजेश कुमार बताते हैं, इस वर्ष उनकी व्यस्तता कुछ अधिक है। इसी कारण वह छठ का अनुष्ठान नहीं कर पा रहे हैं। राजेश ने 2019 में ही छठ व्रत शुरू किया था। उनके अनुसार पिछली बार उन्होंने बड़े उत्साह के साथ व्रत को पूरा किया था, लेकिन इस बार काम के कारण पूजा करने घर नहीं जा पा रहे हैं। वह बताते हैं, वो इस बार छठ को बहुत मिस करने वाले हैं। पहले तो सिर्फ छठ घर-परिवार में होते देखा करते थे, लेकिन पिछले साल खुद करके अब छठ के महत्व को महसूस करने लगा हूं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.