Move to Jagran APP

नहाय खाय के साथ सोमवार से आरंभ होगा छठ महापर्व, बेगूसराय में पूजा सामग्रियों का ये है रेट

सोमवार यानि आठ नवंबर को नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरूआत होगी। इसको लेकर बेगूसराय के बाजारों में काफी भीड़ देखी जा रही है। लोगों की माने तो इस बार पूजा सामग्रियों की कीमत में काफी बढ़े हुए हैं।

By Rahul KumarEdited By: Published: Sun, 07 Nov 2021 04:12 PM (IST)Updated: Sun, 07 Nov 2021 04:12 PM (IST)
बेगूसराय में खरीददारी करते हुए लोग। जागरण

 छौड़ाही(बेगूसराय) संवाद सहयोगी। आसमान छूती कीमतों के बीच लोगों द्वारा छठ पूजा के लिए सामग्रियों की खरीदारी जारी है। पूजन सामग्री के अतिरिक्त बर्तन की खरीदारी भी व्रतियों द्वारा की जा रही है। फूल और पीतल के बर्तन की दुकानों में भी भीड़ बढ़ गई है। साथ ही बांस के बने सूप और दउरा की खरीद भी जोर-शोर से चल रही है। हालांकि अतिवृष्टि के कारण ईख, हल्दी, सुथनी आदि फसल बर्बाद हो गई है। इससे पिछले वर्ष की तुलना में सामानों की कीमत काफी अधिक है। बावजूद इसके, आस्था के सामने कीमत का कोई महत्व नहीं होता, इसलिए लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। 

loksabha election banner

रविवार को नहाय-खाय के लिए कद्दू की सर्वाधिक खरीदारी हुई। खरना का प्रसाद बनाने के लिए दूध की मारामारी से निपटने के लिए दूध विक्रेता एडवांस आर्डर बुक कर रहे हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में व्रती गन्ने के रस से रसिया का प्रसाद बनाते हैं। बाजार में इसका इंतजाम पूरा हो रहा है।

दुकानों में बढ़ी भीड़ 

छठ पूजा के नहाय-खाय के बाद बाजारों में लोगों की भीड़ काफी अधिक बढ़ गई है। महंगाई बढऩे के बावजूद लोगों की आस्था में कोई कमी दिखाई नहीं दे रही है। बाजार विभिन्न प्रकार के फलों और पूजन सामग्रियों से सज गए हैं। छौड़ाही बाजार, भोजा, नारायणपीपड़, बड़ैपुरा, सिहमा, एकंबा आदि क्षेत्रों में खरीदारों की भीड़ विभिन्न दुकानों में देखी गई। पिछले वर्ष की तुलना में सामानों की कीमत में अप्रत्याशित वृद्धि के बावजूद खरीदारी में कोई कमी नहीं आई है। पिछले दो वर्षों की तुलना में सामानों की कीमत में लगभग 50 से 60 प्रतिशत की वृद्धि हो चुकी है। सूप दउरा का मांग अधिक सूप, दउरा आदि तैयार कर रहे मल्लिक समुदाय के एक एक परिवार के जिम्मे चार से पांच हजार सूप-दउरा बनाने का ऑर्डर है। इसके अलावा बगैर मांग के भी लोग इसकी खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। 

सामग्रियों के दाम 

  • सामग्री      2019    2020     2021
  •   दउरा          70        150       200
  •   सूप            30          60        100
  •   ईख            10          25        25
  •   केला          500      700       800
  •   गागर नींबू     10       15         20
  •   सेब             80        90        120
  •   नारंगी          60       70          80
  •   सिंघाड़ा         50       70         90
  •   अलुआ         25       40         50
  •   सुथनी           25      40         60
  •    मूली             10     15          20
  •   नारियल         30     50          60
  •   अनार             90    120       140
  •   आदी             50       70       100
  •   हल्दी             30       50         80
  •    गुड़               30      40          60

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.