Chhath an CM house: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया सूर्य को अर्घ्य, राजकिशोर और रेणु भी कर रहे छठ
Chhath Puja 2020 छठ पूजा को लेकर पूरे बिहार में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास में भी उनके स्वजन छठ का व्रत कर रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री ने भी भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की।
पटना, जेएनएन। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पूरे बिहार में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास 1, अणे मार्ग स्थित परिसर में भी छठ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के स्वजनों ने छठ का व्रत रखा है। शुक्रवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए मुख्यमंत्री आवास में काफी चहल-पहल रही। खुद मुख्यमंत्री ने अपने स्वजनों को अर्घ्य दिलाया। मुख्यमंत्री ने तमाम प्रदेशवासियों को छठ की शुभकामना देते हुए कोरोना संक्रमण का ध्यान रखते हुए पर्व मनाने की सलाह दी है।
इधर, उपमुख्यमंत्री राजकिशोर प्रसाद ने कटिहार स्थित बीएमपी तालाब में भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। पूजा में उनके परिवार के लोग भी शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने बेतिया स्थित आवास पर अर्घ्य देकर भगवान सूर्य और छठी मइया की उपासना की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी छठ पूजा में शामिल हुए।
बेतिया में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने खुद छठ पूजा के लिए प्रसाद तैयार किया। भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी भी अपने स्वजनाें के साथ छठ पूजा में शामिल हुए। उनके घर परिवार के कई सदस्य विशेष तौर पर छठ पूजा के लिए ही घर आये हैं।
पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने अपने घर में स्वजनों के साथ छठ की पूजा की। उनके घर परंपरागत तरीके से दउरा लेकर खुद एसएसपी पूजा स्थल तक गये। इससे पहले उन्होंने खुद अपने हाथों से छठ का प्रसाद तैयार किया।
सुबह के लिए घाटों को किया गया सैनिटाइज
डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गंगा घाट और तालाब पर बने घाटों को पटना नगर निगम कर्मियों ने सैनिटाइज किया। गंगा किनारे वाले वाले घाटों और तालाबों वाले घाटों के पास सैनिटाइज किया गया। घाटों पर फॉगिंग करके मछरों को भगाया गया।
घाटों की की जा रही है सफाई
नगर निगम कर्मी पहला अघ् र्य के बाद घाटों की सफाई कर रहे हैं। सभी घाटों पर सफाई कर्मी तैात किए गए हैं। आसपास में चूना और ब्लूचिंग पाउंडर का भी छिड़काव किया जा रहा है। पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू ने बताया कि सभी घाटों पर बेहतर व्यवस्था की गई है। सफाई और सैनिटाइज िकया जा रहा है। निगम किसी प्रकार की शिकायत नहीं होने देगा।