Move to Jagran APP

Chandra Grahan Timing: पटना में दिखा चंद्रग्रहण, श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में था खास इंतजाम

Chandra Grahan November 2020 Start End Timing चंद्र ग्रहण अपराह्न 104 बजे से आरंभ होकर शाम 522 बजे खत्म हुआ। बिहार में यह सायं पांच बजे से ग्रहण देखा गया। उपछाया ग्रहण होने के कारण इसका कोई सूतक काल नहीं था।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 04:04 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 10:57 PM (IST)
Chandra Grahan Timing: पटना में दिखा चंद्रग्रहण, श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में था खास इंतजाम
श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में टेलीस्कोप से ग्रहण देखते लोग।

पटना, जेएनएन। Chandra Grahan Start & End Time in Bihar साल का अंतिम चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को था। चंद्र ग्रहण अपराह्न 1:04 बजे से आरंभ हुआ जो शाम 5:22 बजे तक रहा। पटना में भी शाम पांच बजे से 5:22 बजे तक कुल 22 मिनट के लिए ग्रहण देखा गया। छाया चंद्रग्रहण होने के कारण इसका कोई सूतक काल नहीं था। साथ ही कोई धार्मिक प्रभाव भी नहीं रहा। राजधानी में चंद्रग्रहण देखने के लिए श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में खास इंतजाम किए गए थे। विज्ञान केंद्र में टेलीस्कोप के माध्यम से चंद्रग्रहण दिखाने की खास व्यवस्था थी। 

loksabha election banner

कुल 04 घंटे 18 मिनट 11 सेकंड तक रहा ग्रहण

चंद्र ग्रहण कुल 04 घंटे 18 मिनट और 11 सेकंड तक रहा। यह अपराह्न 3:13 बजे अपने चरम पर रहा। यह चंद्र ग्रहण भारत के अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और एशिया में दिखाई दे सकता है। भारत में यह बिहार, उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड एवं पश्चिम बंगाल में दिखाई दिया।

क्‍या है उपछाया चंद्र ग्रहण, जानिए

जब चांद और सूर्य के बीच में ओकर पृथ्वी सूर्य के प्रकाश को चांद तक पहुंचने से रोक देती है तो उसे चंद्रग्रहण कहते हैं। इस दौरान चांद पृथ्वी की छाया में चला जाता है। लेकिन जब चांद पृथ्‍वी की वास्तविक छाया पर नही पहुंच उसकी उपछाया से ही लौट जाता है, जब इसे उपछाया चंद्रग्रहण कहते हैं। इस स्थिति में चांद पर धुंधली परत भी बन जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसे ग्रहण के दौरान सूतक काल नहीं पड़ता. आमतौर पर ऐसे ग्रहण नंगी आंखों से नहीं दिख पाते हैं.

किन राशि वालों पर पड़ा अशुभ असर, जानिए

यह चंद्र ग्रहण वृष राशि और रोहिणी नक्षत्र में लगेगा, जिसका अशुभ असर वृष, मिथुन, सिंह, कन्या और धनु राशि वाले लोगों पर पड़ेगा। दूसरी ओर मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों पर चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा। ऐसे में वृष, मिथुन, सिंह, कन्या और धनु राशि वाले लोगों को खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

ग्रहण के आरंभ, चरम व अंत के समय

ग्रहण आरंभ: 01:04 बजे

ग्रहण का चरम: 03:13 बजे

ग्रहण का अंत: 05:22 बजे

2020 में अभी तक पड़े चंद्र ग्रहण

पहला चंद्रग्रहण: 10 जनवरी, 2020

दूसरा चंद्रग्रहण: 05 जून, 2020

तीसरा चंद्रग्रहण: 05 जुलाई, 2020

चौथा चंद्रग्रहण: 30 नवंबर, 2020

 यह भी पढ़ें: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है बेहद खास, जानें इसकी रोचक बातें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.