Move to Jagran APP

Chandra Grahan 2021 Horoscope: चंद्र ग्रहण का राशियों पर पड़ा बड़ा असर, बुरे प्रभाव से बचाव को किए ये उपाय

Chandra Grahan 2021 Horoscope आज साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में पड़ा। इसका सर्वाधिक प्रभाव वृश्चिक राशि पर रहा। ग्रहण का राशियों पर प्रभाव तथा इसके बुरे प्रभाव से बचने के उपाय जानिए इस खबर में।

By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 26 May 2021 08:13 AM (IST)Updated: Wed, 26 May 2021 09:31 PM (IST)
Chandra Grahan 2021 Horoscope: चंद्र ग्रहण का राशियों पर पड़ा बड़ा असर, बुरे प्रभाव से बचाव को किए ये उपाय
चंद्र ग्रहण का राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

पटना, ऑनलाइन डेस्‍क। Chandra Grahan 2021 Horoscope आज साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण था। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है तो ये तीनों एक सीधी लाइन में रहते हैं तो उस स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते हैं। इस वर्ष दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण को मिला कर कुल चार ग्रहण लगेंगे। आज का चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में पड़ने के कारण इसका सर्वाधिक प्रभाव वृश्चिक राशि पर ही पड़ा। वैसे, इसका सभी राशियों पर प्रभाव रहा। ज्‍योतिष में ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के भी उपाय हैं।

loksabha election banner

भारत के लिए यह उपछाया चंद्रग्रहण

आज का चंद्र ग्रहण भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, एशिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में भी देखा जा गया। भारत के लिए यह उपछाया चंद्रग्रहण था। अन्य देशों के लिए पूर्ण चंद्र ग्रहण था। भारत में यह अपराह्न 2:17 बजे से आरंभ होकर शाम 7:19 बजे तक रहा।

चंद्रग्रहण का राशियों पर प्रभाव, जानिए

ज्‍योतिष शास्‍त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। साल का पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लग रहा है, इसलिए इसका सर्वाधिक प्रभाव वृश्चिक राशि के लोगों पर देखने को मिला। वृश्चिक के साथ चंद्र गहण का प्रभाव वृष और कर्क राशि पर भी अधिक रहा। आइए देखें चंद्रग्रहण का राशियों पर प्रभाव।

मेष राशि : चंद्र ग्रहण का मेष राशिपर नकारात्मक प्रभाव। शारीरिक सुस्ती व स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। मेष राशि के लोग व्यापार में नया निवेश या कोई नया उद्यम शुरू नहीं करें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशि : चंद्र ग्रहण का वृषभ राशि पर सकारात्मक प्रभाव। ऐसे लोग प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी से अच्छा संबंध घरेलू सौहार्द्र में वृद्धि करेगा। हां, व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव है। नौकरी में पदोन्नति की भी संभावना है। उम्मीद कर सकते है । पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझ सकता है।

मिथुन राशि : चंद्र ग्रहण का मिथुन राशि पर सकारात्मक प्रभाव। स्वस्थ महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में अच्‍छे प्रदर्शन की उम्‍मीद। बॉस खुश हो सकते हैं। विरोधियों और व्यावसायिक प्रतिस्‍पर्धियों पर नियंत्रण रखने में सक्षम होंगे। कानूनी मामले में शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि : चंद्र ग्रहण का कर्क राशि पर सकारात्मक प्रभाव। ज्ञान और विद्या को प्राथमिकता देंगे। गुस्सा पर नियंत्रण करने में सक्षम होंगे। कार्य क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकेंगे। हां, संपत्ति में नया निवेश करने में सावधान रहें। प्रेमी युगल खुशी के पलों का आनंद ले सकते हैं।

सिंह राशि : चंद्र ग्रहण का सिंह राशि पर नकारात्‍मक प्रभाव। आप कार्य को लेकर असंतुष्ट हो सकते हैं। आप परियोजनाओं को समय पर पूरा करने को लेकर कार्य के प्रति व्यावहारिक रहें। यदि अन्‍यत्र प्रवास की योजना बना रहे हैं, तो इसे फिलहाल स्थगित कर दें।

कन्या राशि : चंद्र ग्रहण का कन्‍या राशि पर सकारात्‍मक प्रभाव। कार्य क्षेत्र और घरेलू क्षेत्र में अपनी मेहनत से सफलता मिल सकती है। आप अपना काम समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपका नेटवर्क बढ़ेगा।

तुला राशि : चंद्र ग्रहण का तुला राशि पर नकारात्‍मक प्रभाव। आज आप घरेलू मामलों में व्यस्त रहेंगे। घरेलू सामान खरीदने में खर्च होगा। आप बेकार के खर्च पर नियंत्रण रखें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि : चंद्र ग्रहण का वृश्चिक राशि पर सकारात्‍मक प्रभाव। पैतृक व पारिवारिक व्यवसाय में कुछ कठिन निर्णयों को लागू करने में सफल होंगे। व्यवसाय में वृद्धि हो सकती है। जरूरतमंद लोगों की मदद करने में सक्षम होंगे। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। छात्र अपने करियर विकल्प को लेकर निर्णायक फैसला ले सकते हैं। हां, कोई बड़ा फैसला लेने से पहले धैर्य रखें। 

धनु राशि : चंद्र ग्रहण का धनु राशि पर नकारात्‍मक प्रभाव। आपको अप्रत्याशित समस्याओं से परेशानी हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कमाई को बेकार के खर्चे में बर्बाद करने से बचें। प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। आप गुप्त शत्रुओं और प्रतिद्वंदियों से भी बचें।

मकर राशि : चंद्र ग्रहण का मकर राशि पर सकारात्‍मक प्रभाव। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नौकरी या व्यवसाय में नए विचारों को लागू करने में भी सक्षम होंगे। व्यवसाय में पूंजी निवेश की योजना बना सकते हैं। भविष्य में आर्थिक लाभ होगा। पारिवारिक सौहार्द्र बना रहेगा |

कुंभ राशि : चंद्र ग्रहण का कुंभ राशि पर सकारात्‍मक प्रभाव। आपको अपनी मेहनत का उचित पुरस्कार मिलेगा। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठों से संबंध सुधरेंगे। आप कोई नई परियोजना भी आरंभ कर सकते हैं। स्‍वजनों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मीन राशि : चंद्र ग्रहण का मीन राशि पर सकारात्‍मक प्रभाव। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्र अपने करियर के लिए उच्च शिक्षा की योजना बना सकते हैं। बंद पड़ी हुई परियजनाएं फिर आरंभ हो सकतीं हैं। आप आंतरिक शांति के लिए किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं।

चंद्र ग्रहण ग्रहण के प्रभावों से बचने के लिए ये करें

  • भगवान शिव व भगवान गणेश जी की आराधना करें |
  • गरीबो को भोजन कराएं और वस्त्र दान करें।
  • चीटियों को आटा, शक्कर और तिल के तेल से बना पाउडर मिश्रण खिलाएं।
  • मछलियों को दाना दें।
  • गायों को हरा चारा खिलाएं।
  • बेइमानी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी से दूर रहें।
  • अपने काम को लेकर इमानदार रहें।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.