Move to Jagran APP

Nawada Election Result 2019: LJP के चंदन सिंह ने विभा देवी को 1.47 लाख वोट से हराया

नवादा संसदीय सीट पर एनडीए के घटक दल लोजपा का कब्जा हो गया है। लोजपा प्रत्याशी चंदन कुमार करीब डेढ़ लाख वोट से चुनाव जीत गए हैं।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 08:48 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 08:48 PM (IST)
Nawada Election Result 2019: LJP के चंदन सिंह ने विभा देवी को 1.47 लाख वोट से हराया
Nawada Election Result 2019: LJP के चंदन सिंह ने विभा देवी को 1.47 लाख वोट से हराया

नवादा, जेएनएन। नवादा संसदीय सीट पर एनडीए के घटक दल लोजपा का कब्जा हो गया है। लोजपा प्रत्याशी चंदन कुमार करीब डेढ़ लाख वोट से चुनाव जीत गए हैं। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद की विभा देवी को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी। केएलएस कॉलेज में हुई मतगणना में इवीएम की वोट गणना में चंदन कुमार को 4 लाख 91 हजार 749 वोट प्राप्त हुए, जबकि विभा देवी को 3 लाख 44 हजार 685 मत प्राप्त हुए। इस तरह से इवीएम की वोट काउंटिंग में चंदन कुमार 1 लाख 47 हजार 64 वोट से लीड लेकर निर्णायक वोट से जीत दर्ज किया। 

loksabha election banner

शुरू से अंत तक बढ़त बरकरार रखने में सफल रहे चंदन

लोजपा प्रत्याशी शुरूआत से ही बढ़त बनाए हुए थे, जो इवीएम की काउंटिंग समाप्त होने तक जारी रही। दोपहर 12 बजे तक वे करीब 55 हजार वोट से आगे हो गए थे, जबकि इनकी प्रतिद्वंदी प्रत्याशी विभा देवी को उस अनुपात में वोट नहीं मिले, जिसका कयास महागठबंधन खासकर राजद समर्थकों ने लगाया था। विभा की स्थिति थोड़ी बहुत नवादा विधानसभा व रजौली विधानसभा में ठीक देखने को मिली, लेकिन वह उस अनुरूप नहीं थी कि रेस में आगे चल रहे चंदन को छू भी पाएं। हर राउंड की मतगणना में सभी छह विधानसभा के नतीजे चंदन के पक्ष में जाते दिखे। 

36 वर्षीय चंदन जिला के सबसे युवा सांसद बने

नवादा से चंदन कुमार अब तक के सबसे युवा सांसद बने हैं। ये महज 36 साल के हैं। इनके बड़े भाई सूरजभान ङ्क्षसह पूर्व सांसद रहे हैं। जबकि इनकी भाभी वीणा देवी मुंगेर की सांसद रह चुकी हैं। युवा सांसद चंदन से जिलेवासियों को विकास कार्यों को लेकर काफी उम्मीदें हैं। वैसे जीत दर्ज करते ही इन्होंने नवादा के विकास के लिए जीतोड़े मेहनत करने का भरोसा दिलाया है। चंदन कुमार ने अपनी जीत दर्ज कर नवादा संसदीय सीट पर एनडीए की हैट्रिक लगा दी है। इसके पूर्व 2009 व 14 में भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी।  

लोकसभा 2009 का चुनाव परिणाम 

चंदन कुमार (लोजपा) - 491749 मत

विभा देवी (राजद)- 344685 मत 

जीत का अंतर - 147064 मत 

2014 का चुनाव परिणाम

गिरिराज सिंह (भाजपा) - 390248 मत 

राज बल्लभ प्रसाद (राजद)- 250091 मत 

जीत का अंतर - 130157 मत

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.