बेकाबू हुई बस, जान बचाने के लिए भागे लोग
राजधानी पटना के मीठापुर बस स्टैंड में एक बस की ब्रेक फेल हो जाने के कारण उसने कई गाडि़यों में टक्कर मार दी। इस घटना से वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे।
पटना [जेएनएन]। राजधानी पटना के मीठापुर बस स्डैंकड में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बस अचानक कई गाडि़यों में धक्का मारते हुए आगे बढ़ने लगा। लोगों तो समझ में नहीं आया कि ये क्या हो रहा है। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
बताया जा रहा है कि मीठापुर बस स्टैंड में एक बस की ब्रेक फेल हो गई। ब्रेक फेल हो जाने के कारण बस कई गाडि़यों को धक्का मारते हुए आगे बढ़ने लगा। अचानक हुए इस घटना से वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। किसी तरह बस को रोका गया।
यह एक अच्छा संयोग रहा कि भीड़-भाड़ वाले इस जगह पर कोई बड़ी घटना नहीं हुई। कुछ गाडि़यों में खरोच आयी और लोगों को हलकी चोट आयी।
यह भी पढ़ें: बिहार में दिल दहलाने वाली वारदात, दिव्यांग को जिंदा जला डाला