Move to Jagran APP

दो लोगों के झगड़े में तमाशबीन को लगी गोली, अस्‍पताल में भर्ती

बिहार के नालंदा जिले में साला-बहनोई के बीच हो रहे झगड़े के दौरान गोली चलने से तमाशबीन घायल हो गया। उसे अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Thu, 01 Mar 2018 02:41 PM (IST)Updated: Thu, 01 Mar 2018 05:10 PM (IST)
दो लोगों के झगड़े में तमाशबीन को लगी गोली, अस्‍पताल में भर्ती
दो लोगों के झगड़े में तमाशबीन को लगी गोली, अस्‍पताल में भर्ती

नालंदा [जेएनएन]। बिहार के नालंदा जिले के गिरियक में साला बहनोई के बीच हो रहे झगड़े के दौरान चली गोली तमाशबीन अरविंद कुमार को जांघ में गोली लग गई। उसे अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में स्थानीय थाना पावापुरीं में मामला दर्ज कराया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

loksabha election banner

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरियक थाने के दौलाचक निवासी विनय कुमार का पिछले 2 साल से पति पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। उसी झगड़े को निपटाने के लिए सिलाव थाना क्षेत्र के नानंद गांव निवासी विनय का साला विजय कुमार उसके घर आया था। दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश में विजय लगा हुआ था। सुलह तो नहीं हुआ लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि विनय कुमार ने घर से पिस्तौल निकाला और गोली चला दिया। यह दोनों के झगड़े को देख रहे अरविंद कुमार को जा लगी। परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से उसे एपीएचसी पावापुरी में भर्ती कराया गया, जहां उसे डॉ अजीत कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

विजय कुमार ने बताया कि 20 साल पूर्व मेरी बहन की शादी विनय कुमार के साथ हुई थी। पिछले 2 साल से दोनों के बीच बराबर झगड़ा चल रहा था। झगड़े की सूचना मेरी बहन ने मुझे दी। इसी को लेकर मैं सुबह यहां आया था। किसी अनहोनी की आशंका को लेकर स्‍थानीय थाने को इसकी सूचना दे दी थी। सुलह के दौरान मेरे बहनोई के साथ बात बढ़ गई और उसने गोली चला दिया।

इस बाबत थानाध्यक्ष शरद कुमार रंजन ने बताया कि सिलाव निवासी विजय कुमार के द्वारा थाने को सूचना दी गई थी। हम लोग रास्ते में ही थे तभी यह घटना घटी। पावापुरी पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.