Move to Jagran APP

दुल्हा-दुल्हन मना रहे थे सुहागरात, बिस्तर में छुपकर बैठा था कोबरा सांप, फिर हुआ एेसा कि चीख पड़ी दुल्हन

मधुबनी जिले में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन सुहागरात मना रहे थे लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। उनके बिस्तर में एक कोबरा सांप छुपकर बैठा था उसने दूल्हे को डंस लिया जानिए फिर...

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 20 Jun 2020 11:41 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 04:35 PM (IST)
दुल्हा-दुल्हन मना रहे थे सुहागरात, बिस्तर में छुपकर बैठा था कोबरा सांप, फिर हुआ एेसा कि चीख पड़ी दुल्हन
दुल्हा-दुल्हन मना रहे थे सुहागरात, बिस्तर में छुपकर बैठा था कोबरा सांप, फिर हुआ एेसा कि चीख पड़ी दुल्हन

मधुबनी, जेएनएन। शादी के बाद दुल्हन को लेकर दूल्हा अपने घर आया, चारों तरफ खुशी का माहौल था। दिनभर की रस्मों के बाद रात में दूल्हा-दुल्हन सुहागरात मनाने गए। लेकिन, उनके बिस्तर में एक कोबरा छुपकर बैठा था और दूल्हे को डंस लिया। दुल्हन ने जब ये देखा तो जोर से चीखी और फिर बेहोश हो गई। दुल्हन की चीख सुनकर घरवाले दौड़े और जब कमरे का दरवाजा खोला तो देखकर हैरान रह गए।

loksabha election banner

घटना मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के सुखवासी गांव की है, जहां सुहागरात की रात सर्पदंश से दूल्हे की मौत का मामला सामने आया है। मृत दूल्हा उमेश राय का पुत्र नीतीश कुमार राय (22) था और बुधवार की रात को ही युवक की शादी बासोपट्टी थाना क्षेत्र के घाट मढिया गांव निवासी जोगिन्दर राय की पुत्री विनिता कुमारी से हुई थी।

शादी की रात दोनों पक्षों में खुशी का माहौल था। शादी के अगले दिन पिता ने नम आंखो से अपनी पुत्री को विदाई दी। दुल्हन के ससुराल आने के बाद दिनभर महिलाओं ने मंगल गीत गाकर वधू के स्वागत की सभी रस्में पूरी की। दिनभर की रस्मों के बाद दूल्हा-दुल्हन अपने कमरे में सोने चले गए।

बताया गया है कि दूल्हा-दुल्हन के बिस्तर में एक कोबरा सांप छुपकर बैठा था। रात करीब एक बजे सांप ने दूल्हे को को डंस लिया। डंसने के बाद सांप खिड़की के रास्ते निकल गया। ये देखते ही दुल्हन चीख पड़ी और बेहोश हो गई। दुल्हन के चीखने की आवाज को सुन सबलोग जग गए और कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देखते ही हैरान रह गए।

फिर आनन-फानन में स्वजन झाड़-फूंक करवाने दूल्हे को एक तांत्रिक के पास ले गए। यहां से काफी देर के बाद उसे पीएचसी बासोपट्टी ले जाया गया। फिर चिकित्सकों ने उसे मधुबनी रेफर कर दिया। मधुबनी में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहां से युवक के शव को वापस घर लाया। आने के बाद लोगों के कहे अनुसार पुनः शव को तांत्रिक के पास ले जाया गया। यह सिलसिला शुक्रवार को शाम तक चलता रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.