Move to Jagran APP

चमत्कार : 10 मिनट तक मुर्दा रहा बच्चा, फिर लौट आई धड़कन ...जानिए

बिहार के पटना स्थित अस्पताल आइजीआइएमएस में एक बच्चे की धड़कनें थम गईं। 10 मिनट तक वह मुर्दा रहा। लेकिन, डॉक्टरों ने अपने प्रयास से उसकी धड़कनों को वापस कर दिया।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 05 Aug 2016 03:47 PM (IST)Updated: Fri, 05 Aug 2016 11:21 PM (IST)
चमत्कार : 10 मिनट तक मुर्दा रहा बच्चा, फिर लौट आई धड़कन ...जानिए
चमत्कार : 10 मिनट तक मुर्दा रहा बच्चा, फिर लौट आई धड़कन ...जानिए

पटना [वेब डेस्क]। अस्पताल के गेट पर आते ही बच्चा गिर गया। उसकी धड़कनें बंद हो चुकी थीं। लेकिन, डॉक्टरों की मेहनत से चमत्कार हो गया। उसका दिल दोबारा पूरी रफ्तार से धड़कने लगा। घटना राजधानी पटना के एक अस्पताल (आइजीआइएमएस) की है।

loksabha election banner

समस्तीपुर का रहनेवाला निशांत कुमार (10) 'हाइपरट्रोपी कार्डियोमायोपैथी' नामक बीमारी से ग्रसित था। इसका इलाज कराने वह आइजीआइएमएस आया था। इसी दौॅरान गुरुवार को वह अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर अचानक गिर गया। अानन-फानन में उसे कार्डियोलॉजी विभाग लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी धड़कनें बंद पाया।

वह मौत के नजदीक जा चुका था। अंतिम समय था। लेकिन, डॉक्टरों ने हिम्मत से काम लिया। डॉक्टरों ने तत्काल बच्चे का ऑपरेशन किया और उसके हृदय में आइसीडी यानी इंप्लानेटेबल कार्डियोवर्टर डेफीबैलोटर लगाया। इसके बाद वह ठीक है। फिलहाल उसे अस्पताल के सीसीयू में रखा गया है।

अस्पताल के हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि बच्चे को 'हाइपरट्रोपी कार्डियोमायोपैथी' बीमारी थी। इस बीमारी में मरीज को थकान, धड़कन में रुकावट, हार्ट अटैक, अनियंत्रित होकर दिल का धड़कना और अचानक से कार्डियक डेथ तक हो जाती है। इसी कारण से बच्चे का दिल धड़कना बंद हो गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.