Move to Jagran APP

बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के वास्तविक नायक बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करेगी भाजपा

बिहार विधानसभा चुनाव की जीत का वास्तविक नायक बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही जायसवाल शनिवार को रक्सौल से अभियान की शुरुआत की है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 06:16 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 06:16 PM (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के वास्तविक नायक बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करेगी भाजपा
रक्सौल में बूथ अध्यक्ष को सम्मानित करते बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल।

पटना, जेएनएन। कार्यकर्ताओं को 17वीं बिहार विधानसभा चुनाव की जीत का वास्तविक नायक बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही जायसवाल शनिवार को रक्सौल से अभियान की शुरुआत की है। डॉ. संजय जायसवाल ने सबसे अधिक वोट लाने वाले चार मंडलों के दो-दो बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करते हुए उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया। 

loksabha election banner

अथक परिश्रम और लगन से जीत का परचम

अभियान की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और मेहनत करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी हमेशा याद रखती है। यह हमारे कार्यकर्ताओं की ही मेहनत है कि बिहार में हुए पिछले दो-दो चुनावों में पार्टी ने लगातार बड़ी जीत हासिल की है। जीतों का श्रेय हमारे जमीनी कार्यकर्ताओं को जाता है, जिन्होंने इन चुनावों में अपने अथक परिश्रम और लगन से जीत का परचम लहराया है।

दो-दो बूथ अध्यक्षों के घर जाकर किया जाएगा सम्मानित

डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि यह पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं की निष्ठा ही थी कि उन्होंने कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों के बावजूद घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाया। इसीलिए पार्टी के वरिष्ठ नेता हर विधानसभा में सबसे अधिक वोट लाने वाले मंडलों के दो-दो बूथ अध्यक्षों के घर पर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगे।

बीजेपी की जीत में बूथ अध्यक्षों की अमह भूमिका

गौरतलब हो कि  बिहार विधानसभा में कुल 243 सीट है। जिसमें एक लाख छह हजार बूथ हैं। इसबार बीजेपी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 74 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसमें बूथ अध्यक्षों की भूमिका सबसे अहम रही है। इसको देखते हुए पार्टी ने जीत के वास्तविक नायकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने रक्सौल से अभियान की शुरुआत कर दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर ये सम्मान दे रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.