Move to Jagran APP

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए NDA का गणित साफ, 13 पर BJP तो 11 पर लड़ेगा JDU; पारस, सहनी व मांझी पर चर्चा नहीं

Bihar MLC Election भाजपा को 13 सीटें मिलेंगी। 11 जदयू के खाते में जाएगी। हालांकि कुछ सदस्यों की राय थी कि सिटिंग-गेटिंग के फार्मूला से भाजपा 13 पर दावा करे। लोजपा पारस गुट हम और विकासशील इंसान पार्टी को सीट देने पर भाजपा कोर कमेटी में कोई चर्चा नहीं हुई।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 09:21 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 09:35 PM (IST)
बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए NDA का गणित साफ, 13 पर BJP तो 11 पर लड़ेगा JDU; पारस, सहनी व मांझी पर चर्चा नहीं
सीएम नीतीश कुमार, मुकेश सहनी, जीतनराम मांझी, डा. संजय जायसवाल। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोर कमेटी की बैठक में 2015 के विधान परिषद चुनाव में जीती सभी सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमति बनी। साथ ही यह भी कहा गया कि कोई भी निर्णय जदयू के साथ आधिकारिक बातचीत के बाद ही लिया जाएगा। अगर जीती हुई सीटों पर दावेदारी बनी तो भाजपा को 13 सीटें मिलेंगी। 11 जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के खाते में जाएगी। हालांकि कुछ सदस्यों की राय थी कि सिटिंग-गेटिंग के फार्मूला से भाजपा 13 पर दावा करे। नौ सीट जदयू को दे और बची हुई दो सीटें आपस में बांट ले। यानी भाजपा 14 और जदयू 10 सीटों पर लड़े। इनमें से कुछ सीटों की अदला बदली भी हो सकती है। लोक जनशक्ति पार्टी लोजपा पारस गुट, हिन्दुस्तानी अवामी मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) को सीट देने के सवाल पर भाजपा कोर कमेटी में कोई चर्चा नहीं हुई। 

loksabha election banner

विधान परिषद की 24 सीटों पर होने हैं चुनाव

स्थानीय निकाय कोटे से विधान परिषद की 24 सीटों के लिए चुनाव होना है। उम्मीदवारों की सूची बारे में कहा गया कि चुनाव आयोग की अधिसूचना के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। मोटे तौर पर उम्मीदवारों के नाम तय हैं। औरंगाबाद, दरभंगा एवं सिवान के लिए नए उम्मीदवार की तलाश है। औरंगाबाद के निवर्तमान विधान पार्षद राजन कुमार सिंह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। दरभंगा के सुनील कुमार सिंह का निधन हो गया है, जबकि सिवान के टुनाजी पांडेय पार्टी से निलंबित हैं।

निर्णय से जदयू को कराया अवगत

कोर ग्रुप की बैठक के बाद भाजपा ने अपने निर्णय से जदयू को अवगत करा दिया है। उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और जायसवाल ने देर शाम जदयू की ओर से सीटों के बंटवारे पर बातचीत के लिए अधिकृत शिक्षा मंत्री विजय चौधरी से मुलाकात की। भाजपा के दोनों नेताओं ने विजय चौधरी को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व से हुई बातचीत और कोर ग्रुप की बैठक की जानकारी दी।

कोर कमेटी की बैठक में ये नेता रहे मौजूद

कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसामिया, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, शाहनवाज हुसैन, मंत्री मंगल पांडेय, सम्राट चौधरी, जनक राम, विधान परिषद सदस्य राजेंद्र गुप्ता एवं नवल किशोर यादव उपस्थित थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.