Move to Jagran APP

CAA support Bihar: बिहार में विपक्ष के झूठ व साजिश का फर्दाफाश करेगी भाजपा, बन रही रणनीति

बिहार भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर प्रदेशव्यापी पर्दाफाश अभियान चलाएगा। प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अभियान को जोरदार ढंग से चलाने की अपील की।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 09:42 PM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 10:12 PM (IST)
CAA support Bihar: बिहार में विपक्ष के झूठ व साजिश का फर्दाफाश करेगी भाजपा, बन रही रणनीति
CAA support Bihar: बिहार में विपक्ष के झूठ व साजिश का फर्दाफाश करेगी भाजपा, बन रही रणनीति

पटना, राज्य ब्यूरो। बिहार भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर  प्रदेशव्यापी पर्दाफाश अभियान चलाएगा। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इसे लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं से जोरदार ढंग से अभियान चलाने की अपील की।

loksabha election banner

जायसवाल शनिवार को विद्यापति भवन सभागार में भाजयुमो की ओर से सीएए पर आयोजित प्रदेशस्तरीय परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुसलमानों को भड़काकर उनका भयादोहन करने पर उतारू है, लेकिन उसका मंसूबा पूरा नहीं होगा। सीएए पर विपक्ष के नेताओं और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शब्द और सुर-लय-ताल एक कैसे हैं, यह देश की जनता देख रही हैं।

संजय जायसवाल ने बिहारवासियों से राष्ट्रहित में आगे आकर सीएए का समर्थन करने की अपील की। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर लगातार जनता के बीच झूठ बोलने और फिर कोर्ट में जाकर माफी मांगने पर सवाल खड़ा किया। कहा कि राहुल गांधी और विपक्षी नेता समझें कि सीएए नागरिकता छीनने का नहीं नागरिकता देने का कानून हैं।

परिचर्चा को पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव और भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार विधानसभा के उपमुख्य सचेतक अरूण सिन्हा, विधायक संजीव चौरसिया, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल कुमार, राष्ट्रीय मंत्री भारतेंदु कुमार, पटना महानगर अध्यक्ष सीताराम पांडेय, आइटी सेल के प्रदेश संयोजक मनीष पांडेय ने भी संबोधित किया। परिचर्चा में भाजपा और भाजयुमो के बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

अपने संबोधन में नागेंद्र नाथ ने कहा कि विपक्षी पार्टियां अपनी खिसकती जमीन को बचाने के लिए समाज को बांटने का काम कर रही है। संजय जायसवाल ने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जनता को जागरूक करने आह्वान किया। नितिन नवीन ने मोर्चा के कार्यकर्ताओं से चार जनवरी से मंडल स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाने और 11 जनवरी से जिलेवार तिरंगा यात्रा निकालने की अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.