Move to Jagran APP

ELECTION : भाजपा आज करेगी प्रत्याशियों के नाम का एलान

सहयोगी दलों के साथ सीटों की मगजमारी के बाद कुछ विवादित सीटों को छोड़कर भाजपा शनिवार को अपने अधिकांश उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है। पार्टी अपने 43 प्रत्याशियों की पहली सूची 16 सितंबर को जारी कर चुकी है।

By Amit AlokEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2015 08:08 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2015 12:24 PM (IST)

पटना। सहयोगी दलों के साथ सीटों की मगजमारी के बाद कुछ विवादित सीटों को छोड़कर भाजपा शनिवार को अपने अधिकांश उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है। पार्टी अपने 43 प्रत्याशियों की पहली सूची 16 सितंबर को जारी कर चुकी है।

loksabha election banner

तीन दिनों से पार्टी के वरिष्ठ सहयोगी दलों लोजपा, रालोसपा और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के साथ सीटों का मसला सुलझाने में लगे थे। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के साथ दीघा की सीट को लेकर अभी पेंच सुलझ नहीं सका है। नरेंद्र सिंह के दोनों बेटों का मसला भी अभी हल होना शेष है। लोजपा से भी अधिकांश सीटों का मामला सुलझ गया है। करहगर, भभुआ और कुचायकोट जैसी सीटों को लेकर लोजपा और रालोसपा में विवाद है। भाजपा नेताओं को ही इनका विवाद भी सलटाना पड़ रहा है।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेतृत्व ने अधिकांश सीटों का मामला सुलझा लिया है। पार्टी की कोशिश है कि सहयोगी दलों की सीटों की घोषणा हो जाने के बाद वह अपनी फाइनल सूची जारी करे, ताकि कहीं कोई सामाजिक असंतुलन की स्थिति बनती है तो चुनाव प्रचार में जाने से पहले उसे दूर कर लिया जाए।

बताया जाता है कि गुरुवार की रात बारह बजे तक और शुक्रवार को दिन में 11 बजे से ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की लगातार बैठक चल रही है। रात नौ बजे भोजन ब्रेक के बाद यह बैठक दुबारा रात को दस बजे शुरू हुई।

बैठक में शाह के अतिरिक्त भाजपा के महामंत्री रामलाल,केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार,धर्मेद्र प्रधान,राधामोहन सिंह,भूपेंद्र यादव,सुशील कुमार मोदी, नंदकिशोर यादव, मंगल पांडेय, डॉ.सीपी ठाकुर, गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे भागे ले रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.